बिहार: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, सरेआम की पिटाई, SHO समेत 8 पुलिसवाले सस्पेंड

पटना। बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने एक युवक की हत्या में शामिल होने के संदेह के चलते महिला को सरेआम पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। लोगों ने उसे निर्वस्त्र करके घुमाया, उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही बरतने का आरोप लगा है और पटना क्षेत्र के आईजी नैय्यर हसनैन खां ने बिहिया के 8 पुलिकर्मी समेत SHO को भी सस्पेंड कर दिया।

Bihar: Mob beaten and paraded women naked, SHO Suspended

जिले के एसपी को सभी दोषियों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।आईजी ने बिहिया थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को बिहिया के रेलवे स्टेशन के पास 19 साल के युवक की हत्या कर दी गई थी। विमलेश के नजदीकी लोगों ने बिहिया रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला पर हत्या का शक जताया था। इसके बाद क्या था, सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए और स्थानीय बाजार में कई दुकानों और महिला के घर में आग लगा दी। लोगों ने महिला को खींचकर सड़क पर निकाला और उसके सारे कपड़े फाड़ डाले। उसे निर्वस्त्र करके घुमाया और उसकी पिटाई की। लोगों ने पास से गुजर रही ट्रेन पर भी पत्थरबाजी की। भीड़ की ओर से भी गोलीबारी भी की गई।

अब इस मामले में 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+