MLC चुनाव में पीके समर्थित उम्मीदवार ने खत्म किया कम्युनिस्ट पार्टी का कब्जा, जानें कौन हैं अफाक अहमद

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता हैं। आइए जानते हैं अफाक अहमद के बारे में...

Afaq Ahmed

Afaq Ahmed: प्रशात किशोर (PK) को अभी तक चुनावी रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता था। लेकिन, अब उनकी जन सुराज पार्टी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। जन सुराज पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद ने MLC चुनाव में जीत दर्ज कराई है। अफाक ने CPI उम्मीदवार आनंद पुष्कर को 675 मतों से हराकर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता हैं।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद से अफाक अहमद सुर्खियों में गए हैं। दरअसल, कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का इस सीट पर 35 साल से कब्जा रहा है, जिसे अफाक अहमद ने इस बार खत्म कर दिया। तो वहीं, अफाक की जीते से प्रशांत किशोर का कॉन्फिडेंस भी हाई हुआ है।

वहीं, अब बिहार की जनता अफाक अहमद के बारे में और जानना चाहती है। क्योंकि, इन्होंने पीके के साथ मिलकर कम्युनिस्ट पार्टी का 35 साल पुराना कब्जा खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि अफाक अहमद पिछले एक साल से मशहूर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ जुड़े हैं।

एमएलसी चुनाव में अफाक अहमद को प्रशांत किशोरी की पार्टी जन सुराज का समर्थन हासिल था, लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरे थे। बता दें, अफाक अहमद पश्चिम चंपारण के बेतिया के रहने वाले हैं और उन्होंने आमना उर्दू उच्च विद्यालय में 35 साल तक काम किया।

आमना उर्दू उच्च विद्यालय से वीआरएस लेने के बाद अफाक अहमद सक्रिय राजनीति में आए। खुद प्रशांत किशोर ने बताया है कि वह (अफाक अहमद) एक किसान के बेटे हैं और इस चुनाव में एक रुपया खर्च किए बिना जीत हासिल कर ली है।

पीके की जन सुराज पदयात्रा पश्चिम चंपारण जिले से दो अक्तूबर को भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई थी और अभी तक 2500 किमी की दूरी तय कर चुकी है। पीके की इस यात्रा में अफाक अहमद ने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया था। उन्होंने पश्चिम चंपारण से यात्रा में शामिल होकर सारण तक यात्रा किया।

Recommended Video

      नालंदा: रामनवमी जुलूस में हिंसक झड़प के बाद मस्जिदों में सुरक्षा का किया गया पुख्ता इंतजाम

      इसी दौरान,अफाक के विधान परिषद के चुनाव लड़ने की रणनीति तय की गई थी। अफाक की मानें तो वे बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज अभियान के साथ शुरुआती दिनों से हैं। वे प्रशांत किशोर की सोच और दृष्टि के साथ बिहार की राजनीति में बदलाव करना चाहते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+