बिहार से 12 साल पहले लापता इस शख्स का परिवार ने कर दिया था अंतिम संस्कार, अब पाकिस्तान की जेल में मिला जिंदा

बिहार से 12 साल पहले लापता इस शख्स का परिवार ने कर दिया था अंतिम संस्कार, अब पाकिस्तान की जेल में मिला जिंदा

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: बिहार के बक्सर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बक्सर जिले में 12 साल पहले लापता हुआ शख्स अब पाकिस्तान की जेल में जिंदा मिला है। 12 साल पहले लापता हुआ 30 वर्षीय व्यक्ति जिंदा पाया गया है और उसने पत्र के माध्यम से बताया है कि वो जिंदा है। बक्सर जिले के खिलाफतपुर का रहने वाला छवि 18 साल की उम्र में लापता हो गया था। परिवार वालों ने कहा है कि लापता होने के समय छवि मानसिक रूप से परेशान था। परिवार ने काफी दिनों तक उसका इतंजार किया था। लेकिन फिर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

परिवार ने मृत मानकर कर दिया थाअंतिम संस्कार

परिवार ने मृत मानकर कर दिया थाअंतिम संस्कार

परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर छवि को खोजने की काफी कोशिश की थी। पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन छवि के ठिकाने का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को उम्मीद थी कि वह मिल जाएगा लेकिन उनकी प्रार्थना अनुत्तरित रही। कुछ साल बाद जब छवि की कोई खबर नहीं आई तो उसके परिवार ने उसे मृत मानकर लापता व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया।

Recommended Video

    Bihar में family ने 12 साल पहले कर दिया था अंतिम संस्कार, लेकिन वो जिंदा निकला | वनइंडिया हिंदी
    पाकिस्तान की जेल में बंद है बिहार के लापता शख्स

    पाकिस्तान की जेल में बंद है बिहार के लापता शख्स

    अब बक्सर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया है, उन्हें सूचित किया है कि उन्हें छवि नाम के एक व्यक्ति का एक पत्र मिला है जो भारत में खिलाफतपुर का नागरिक होने का दावा किया है। और बताया है कि वो पाकिस्तान की जेल में बंद है। परिवार इस खबर को सुनकर खुश भी हैं और हैरान भी हैं कि वो इतने सालों तक कैसे जीवित हैं।

    उसके परिवार के सदस्य उस आदमी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वे इस बात से भी काफी हैरान हैं कि बिहार में अपने घर से गायब होने के बाद वह पाकिस्तान में सीमा पार कैसे चला गया।

    शख्स के लापता होने पर पिता की हुई मौत

    शख्स के लापता होने पर पिता की हुई मौत

    पुलिस ने कहा कि पत्र एक विशेष शाखा से आया था और इसमें सटीक स्थान का उल्लेख नहीं किया गया है, जहां उसे पाकिस्तान की जेल में बंद रखा गया है। उन्होंने पूछताछ की है और यह सुनिश्चित करने के लिए एक रिपोर्ट दायर की है कि भारतीय व्यक्ति को जल्द से जल्द विदेशी जेल से रिहा किया जाए।

    उनके लापता होने के बाद के वर्षों में छवि के पिता का निधन हो गया है। उनकी मां, भाई और भाभी ने कहा कि उन्होंने पुलिस के साथ छवि की पहचान की पुष्टि की है और उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    सालभर बाद हमने कर दिया था अंतिम संस्कार: लापता शख्स के भाई

    सालभर बाद हमने कर दिया था अंतिम संस्कार: लापता शख्स के भाई

    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मुताबिक लापता शख्स के भाई ने कहा, ''मुझे खुशी है कि मेरे भाई के जिंदा रहने की खबर आई है। लेकिन हमने काफी खोज था लेकिन वह मिला नहीं, जिसके बाद हमने साल भर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब जाकर हमें इतने सालों बाद थाने से सूचना मिली है कि मेरा भाई जिंदा है। थाने का चौकीदार भाई की फोटो लेकर पहचान करवाने आया था।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+