2 बच्‍चों वाली भाभी को लेकर घर से फरार हो गया देवर, सालों से थे नाजायज संबंध

पटना। बिहार के हाजीपुर जिले के सुभई जमालपुर इलाके में रिश्‍तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 बच्‍चों का बाप अपनी भाभी के साथ फरार हो गया। भाभी के भी दो बच्‍चे हैं और उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। परिजनों की शिकायत के बाद से छानबीन कर पुलिस ने दोनों को भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो करीब आधे घंटे तक सड़क पर ड्रामा हुआ जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। हैरान करने वाली बात ये है कि शादी के बाद ससुराल आने के कुछ ही महीनों बाद भाभी का अफेयर देवर से हो गया था और इतने सालों तक किसी को इस बात की खबर तक नहीं चली।

सब सो गए तो भाभी को लेकर भाग गया सन्‍नी

सब सो गए तो भाभी को लेकर भाग गया सन्‍नी

जानकारी के मुताबिक मामला 25 मार्च का है। उसी रात सन्‍नी प्रसाद अपनी भाभी सुमन के साथ फरार हो गया था। सन्‍नी के पिता उमेश प्रसाद ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे अमृत की शादी सुमन देवी से हुई थी, जिसके दो बच्चे हैं। छोटे बेटे सन्‍नी की शादी चंदा देवी से हुई थी, जिसके पांच बच्चे हैं। 24 मार्च की रात को पूरा परिवार मीरगंज स्थित थावे पूजा करने गये थे। वहां से लौटने के बाद वह लोग रात में सो गये। सुबह करीब तीन बजे सन्‍नी अपनी भाभी सुमन को लेकर भाग गया।

सालों से था अवैध संबंध

सालों से था अवैध संबंध

भागने के क्रम में उन दोनों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। तीन दिन बाद ही उन्हें मालूम चला कि दोनों भागलपुर में रहनेवाली सुमन की एक मौसी के घर पर हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि दोनों जवारीपुर में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। खोजबीन के बाद दोनों को बरामद कर लिया गया। आपको बता दें कि पिता उमेश प्रसाद ने बताया कि अमृत उनके साथ फेरी का काम करता है, जबकि छोटा बेटा सन्नी गाड़ी चलाता है। पूछने पर सन्नी ने बताया कि वह अपनी भाभी से प्रेम करता है। घरवालों ने बताया कि इससे पहले कभी भी दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता नहीं चला था।

यूपी के रामपुर से भी आई थी ऐसी ही शर्मनाक घटना

यूपी के रामपुर से भी आई थी ऐसी ही शर्मनाक घटना

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्‍तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। एक महिला ने अपने ही देवर पर शादी का झांसा देकर सालों तक नाजायज संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को सबूत सौंपने के लिए महिला ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें देवर उसे अकेला पाकर जबरदस्‍ती करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि पीडि़ता का पति शादी के 2 माह बाद ही गुजर गया था जिसके बाद से देवर लगातार उससे शारीरिक संबंध बना रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+