Bihar Accident: रोहतास जिले में बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर मौत, 4 घायल
Rohtas Accident: बिहार के रोहतास जिले के हाईवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार में सवार सभी लोग कैमुर के कुडारी गांव के निवासी थे।

ये सभी बुधवार सुबह बोधगया से कैमूर आ रहे थे लेकिन तभी कार ड्राईवर को झपकी आई जिसके चलते कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में कार जा टकराई , जिसमें सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मरने वालों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल
मरने वालों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि स्कार्पियो सवार सभी लोग बोधगया से कैमूर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications