Maharajganj Seat: ‘राजपूत समुदाय’ का रहा है दबदबा, जानिए कैसा रहा है सियासी इतिहास और समीकरण
Lok Sabha Election 2024, Maharajganj (Bihar) Profile History: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन भी शुरू कर दिया है। वहीं सियासी दलों ने प्रत्याशियों को लेकर भी रायशुमारी शुरू कर दी है। प्रदेश की चुनावी चर्चाओं के बीच आज हम आपको बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट का इतिहास और समीकरण बताने जा रहे हैं।
प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों में महाराजगंज सीट का अलग ही एतिहासिक और राजनीतिक है। बिहार का 'चित्तौड़गढ़' कही जाने वाली महाराजगंज लोकसभा सीट पर राजपूतों की तादाद काफी है। राजपूत मतदाताओं को विनिंग फ़ैक्टर के तौर पर देखा जाता है। यहां के सियासी इतिहास पर नज़र डालें तो, इस सीट से ज़्यादातर राजपूत उम्मीदवारों ने ही जीत का परचम लहराया है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने साल 1989 में महाराजगंज लोकसभा सीट से ही रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। राजपूतों के अलावा इस लोकसभा सीट पर भूमिहार, यादव और ब्राह्मण मतदाताओं का भी दबदबा रहा है। ग़ौरतलब है कि इस लोकसभा सीट में सीवान जिले की दो विधानसभा सीट और सारण ज़िले की 4 विधानसभा सीट को शामिल किया गया है।
सिवान जिले के गोरयाकोठी सीट और महाराजगंज सीट, तो वहीं सारण जिले के मांझी, एकमा, बनियापुर और तरैया महाराजगंज को महाराजगंज लोकसभा सीट में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं की मांग है कि इस क्षेत्र को ज़िले का दर्ज दिया जाए।
शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन आपातकाल के बाद यहां से कांग्रेस का वर्चस्व ख़त्म हो गया। फिर यहां से कभी कांग्रेस तो कभी अन्य पार्टी के प्रत्याशी जीत का परचम लहराते रहे। 1957 में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र नाथ सिंह ने जीत का परचम बुलंद किया था। वहीं 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जीत का परचम लहराया था।
महाराजगंज (बिहार) सांसदों की सूची
1957: महेंद्र नाथ सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962: नागेंद्र नाथ सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980: कृष्ण प्रताप सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा)
1984: कृष्ण प्रताप सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: चंद्र शेखर, जनता दल
1989: राम बहादुर सिंह, जनता दल
1991: गिरिजा देवी, जनता दल
1996: राम बहादुर सिंह, समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)
1998: प्रभुनाथ सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)
1999: प्रभुनाथ सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)
2004: प्रभुनाथ सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)
2009: उमा शंकर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल
2013: प्रभुनाथ सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (उप चुनाव)
2014: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भारतीय जनता पार्टी
2019: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भारतीय जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications