'महागठबंधन' ने ध्वनि मत से जीता विश्वास प्रस्ताव, बीजेपी ने किया वॉकआउट
बिहार में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा।
पटना, 24 अगस्त: बिहार की राजनीति में आज अहम दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। हाल ही में नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाई है, जिसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री हैं। हालांकि आंकड़ों के हिसाब से अगर देखें तो नीतीश कुमार के पास पर्याप्त संख्या बल है और माना जा रहा है कि सरकार आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर लेगी। पढ़िए, बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
अब हमारा संकल्प है कि हम मिलकर बिहार का विकास करेंगे। हमें देश भर की पार्टियों के लोगों ने फोन कर कहा कि आपने सही निर्णय लिया है। हमने कहा कि सब मिल कर लड़ेंगे तो 2024 भी जीतेंगे। दिल्ली से कुछ काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है, लोगों की आय घट रही है: बिहार CM नीतीश कुमार
2017 में जब मैंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. अब आप (केंद्र सरकार) अपने काम का विज्ञापन करने के लिए ऐसा ही करेंगे। सोशल मीडिया और प्रेस पर उनका नियंत्रण है। सब सिर्फ केंद्र के काम की चर्चा कर रहे हैं: विधानसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार
BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी।..मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए: विधानसभा में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
जब भाजपा राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन 'जमाई', सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है ... जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वे कुछ नहीं करते: विधानसभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications