बिहार: मिठाई की दुकान में बैठकर शराब का लुफ्त उठा रहे लोजपा के नेता गिरफ्तार

पटना। राज्य में पिछले 1 वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है। फिर भी चोरी छुपे बिहार में शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद बिहार के बॉर्डर इलाके से बिहार में शराब पहुंचती है और लोग शराब के नशे में मदहोश रहते हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रकाश में आया है जहां रोसरा थाना के बड़ी दुर्गा स्थान स्थित मिठाई की दुकान में शराब पी रहे लोजपा के रोसड़ा नगर अध्यक्ष सुमित कुमार मिश्र एवं उनके सहयोगी सुरेश झा को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

bihar Lok Janshakti Party leader arrested with liquor

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोजपा नेता अपने सहयोगी के साथ मिठाई की दुकान में बैठकर शराब पी रहे हैं और नशे की हालत में अनाप-शनाप बोले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक टीम को तैयार किया और होटल में छापेमारी की जिसके बाद वहां से एक खाली बोतल बरामद किया गया। वहीं लोजपा नेता सुमित कुमार के साथ सुरेश झा को भी गिरफ्तार किया गया। जिस होटल में शराब पिया जा रहा था उसे सील कर दिया गया। गिरफ्तार हुए सुरेश झा वार्ड पार्षद पति है। नशे की हालत में गिरफ्तारी के बाद दोनों का मेडिकल चेकअप करवाया गया और शराब पीने की पुष्टि होते ही दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

bihar Lok Janshakti Party leader arrested with liquor

मामले की जानकारी देते हुए रोसरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब पीने के आरोप में जहां दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब पिलाने के आरोप में मिठाई दुकान के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है और दुकान को सील करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+