कटिहारः तेज आंधी और बारिश के चलते नदी में पलटी दो नाव, 15 सवार में से 7 लापता

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। इस दौरान नदी में दो नाव तेज धारा में डूब गई हैं। दोनों नावों पर कुल 15 लग सवार थें, जिनमें से कुल 7 लापता हैं। इन सभी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। यह हादसा गंगा-कोसी के मिलन स्थल पर हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब इलाके के किसान दियारा क्षेत्र से तरबूज लेकर नाव से आ रहे थे।

bihar katihar boat accident many people missing in river

कुर्सेला थाना क्षेत्र के गुमटी टोला के पास हुई इस घटना के बारे में बताया जा रहा है तेज आंधी और बारिश के चलते यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसाल तो दो अलग-अलग नावों पर 15 लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोग तैर कर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। जबकि नाव सवार सात लोग अब तक लापता है। गंगा दियारा क्षेत्र के स्थानीय लोग और प्रशासन लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हुए हैं।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मोहम्द गुड्डू आलम ने बताया कि वो और उनके भाई ने मिलकर कुछ लोगों को बचाया है लेकिन अब तक कई लोग लापता हैं। लापता लोगों में शहर से जुड़े तरबूज बेचने वाले लोग भी शामिल हैं। वहीं स्थानीय बरारी विधायक नीरज यादव ने भी इस घटना पर अफसोस जताते हुए इस घटना से जिलाधिकारी को अवगत कराने की बात कही है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+