कैमूरः प्रसव के दौरान महिला की हो गई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ऑपरेशन करने का आरोप

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टर पर नशे में होने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना के पास मौजूद डॉक्टर प्रेम रंजन के निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के जरिये महिला का प्रसव कराया जा रहा था। ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ लेकिन महिला की मौत हो गई।

bihar kaimur woman died during delivery of baby in hospital

वहीं नवजात शिशु की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज सदर असप्ताल में चल रहा है। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर क्लिनिक में हंगामा किया। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके अलावा पुलिस आरोपी डॉक्टर को अपने साथ थाने में ले गई। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर का ऑपरेशन करने का चार्ज 50 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें से 25 हजार जमा किया जा चुका था। लेकिन महिला की ऑपरेशन के बाद ही मौत हो गई। जबकि बच्चे की हालत गंभीर है।

मृतका के पति से संजीव कुमार खरवार ने बताया कि डॉक्टर जब ऑपरेशन करने के लिए ऑपरेशन थिएटर में पहुंचा तो शराब के नशे में था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की हालत गम्भीर है। इसे सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराओ। इस दौरान जब वह बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा तो फोन आया कि हॉर्ट अटैक से उसकी पत्नी की मौत हो गई है। इसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया और पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची।

वहीं आरोपी डॉक्टर प्रेम रंजन ने बताया कि उसके क्लिनिक में डिलिवरी पेशेंट का केस आया था। ऑपरेशन के बाद महिला को हॉर्ट अटैक हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई वहीं बच्चे की हालत नाजुक है। डॉक्टर ने शराब पीने के आरोपों से इंकार किया है और ऑपरेशन के बाद महिला को हार्ट अटैक होने की बात कही। फिलहाल पीड़ित परिजनों ने भभुआ थाने में डॉक्टर के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+