बिहार: IAS अफसर केके पाठक भूले शब्दों की 'मर्यादा', डिप्टी कलेक्टर से लेकर बिहारियों को दी भरी मीटिंग में गाली
सोशल मीडिया पर बिहार के IAS अधिकारी केके पाठक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो डिप्टी कलेक्टर से लेकर बिहारियों की गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।

Bihar IAS KK Pathak Video Viral: बिहार में उच्च पद पर बैठे एक IAS अधिकारी का गाली देने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विभागीय बैठक के दौरान सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक अपनी मर्यादा भूल गए और बिहारियों के साथ डिप्टी कलेक्टर को गाली देने लगे। आईएएस केके पाठक उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ बिपार्ड के डीजी भी हैं, जिन्होंने शब्दों की मर्यादा को तार-तार करके रख दिया।
सोशल मीडिया पर IAS अधिकारी केके पाठक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार सरकार के उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सभागार में अधिकारियों की मीटिंग के दौरान का है। इस दौरान वो अपना आपा खो बैठै और मीटिंग में डिप्टी कलेक्टर पर गुस्सा उतारने हुए उनको और बिहारियों को गाली देने लगे।

उन्होंने सड़क पर चलने वाली बिहार की जनता को भी बख्शा और अपमानजनक बातें बोलकर बिहारियों को अपमानित किया। साथ ही मीटिंग में वे डिप्टी कलेक्टर के लिए भी जमकर अपशब्द बोल रहे हैं। उनकी वायरल वीडियो में इतनी गाली है कि ना तो वनइंडिया उसे यहां लिख सकता है और ना ही उनका वीडियो इस खबर में दिखा सकता है।
वायरल वीडियो पर आबकारी मंत्री का बयान
बिहार आबकारी के प्रधान सचिव केके पाठक के अपने जूनियर अधिकारियों को गाली देते कैमरे में कैद होने की घटना पर राज्य के आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मैंने वीडियो के बारे में सुना है। मैं इस पर गौर करूंगा और जो भी आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता होगी वह की जाएगी।
इधर, बिहार प्रशासनिक सेवा संघ में रोष व्याप्त है। संघ के महासचिव सुनील तिवारी ने कहा कि हम सरकार से ऐसे अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग करते हैं। हमने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है। उन्होंने हमारे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जो कि गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications