Bihar News: बिहार में सम्राट चौधरी के शपथग्रहण के बीच 41 CO सस्पेंड! प्रशासन ने क्यों की इतनी बड़ी कार्रवाई?

Bihar News: बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है। एक तरफ जहां सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सूबे के 24वें सीएम बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अनुशासनहीनता और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के आरोप में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों (CO) और राजस्व अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिहार के प्रशासनिक गलियारे में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। दरअसल, पिछले सवा महीने से राज्य के सैकड़ों अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। विभागीय मंत्री रहे विजय कुमार सिन्हा ने कई बार इन अधिकारियों को काम पर लौटने की चेतावनी दी थी।

samrat chaudhary

उन्होंने स्पष्ट किया था कि जनता के कार्यों को लटकाना और सरकारी नीतियों की आलोचना करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आखिर में सम्राट चौधरी की नई सरकार के औपचारिक गठन से ठीक पहले विभाग ने निलंबन की गाज गिरा दी।

निलंबन के मुख्य कारण: क्यों हुई यह कार्रवाई?

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में इन अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं:

  • सरकारी कार्यों में बाधा: निलंबित अधिकारियों पर जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों और मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' में अड़ंगा डालने का आरोप है।
  • राजस्व लक्ष्य में विफल: ये अधिकारी राजस्व संग्रहण (Revenue Collection) के लक्ष्यों को पूरा करने में लापरवाह रहे, जिससे राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर बुरा असर पड़ा।
  • अनुशासनहीनता: सीनियर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, बैठकों का बहिष्कार और सहकर्मियों को भड़काने जैसे कृत्य 'बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976' का उल्लंघन माने गए हैं।
  • न्यायालय के आदेशों की अनदेखी: हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई।

सिलसिलेवार घटनाक्रम: हड़ताल से निलंबन तक

  • 1. 9 मार्च से शुरुआत: करीब 1100 राजस्व अधिकारी और 3500 कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
  • 2. ठप हुआ कामकाज: राज्य के 537 अंचलों में काम पूरी तरह बंद हो गया। लगभग 40 लाख मामले पेंडिंग हो गए, जिनमें म्यूटेशन और परिमार्जन के आवेदन शामिल हैं।
  • 3. सरकार ने दी चेतावनी: विजय सिन्हा ने हड़ताली अधिकारियों को 'सर्विस ब्रेक' और प्रमोशन रोकने की चेतावनी दी, लेकिन अधिकारी नहीं माने।
  • 4. बड़ी कार्रवाई: मंगलवार देर रात राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 41 अधिकारियों की सूची जारी कर उन्हें सस्पेंड कर दिया।

निलंबन के दौरान क्या होगा?

सभी 41 अधिकारियों का मुख्यालय संबंधित प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में तय किया गया है। इन्हें निलंबन अवधि के दौरान केवल जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) मिलेगा। साथ ही, विभाग ने इन सभी के खिलाफ अलग से विभागीय जांच (Departmental Proceeding) शुरू करने का आदेश दिया है।

पहली बार BJP का कोई नेता संभालेगा बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ने आज 15 अप्रैल 2026 को पटना के लोक भवन में सुबह 11:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए (NDA) के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुने जाने के बाद, वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+