High Speed Train Corridor: हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना तहत बिहार में बनेगा 3 स्टेशन, जानिए रूट मैप
High Speed Rail Corridor Project: बिहार के लोग भी अब आसानी से हाई स्पीड ट्रेन का मज़ा ले सकेंगे। वाराणसी से होते हुए पटना से हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के तहत बिहार में 3 स्टेशन बनेंगे। प्रदेश में बनने वाले तीन स्टेशनों के लिए जगह भी तय की जा चुकी है।
बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में, गया ज़िला के मानपुर और बक्सर के हकाहां में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए स्टेशन बनाया जाएगा। आपको बता दें कि बिहार सरकार की विभागीय कमेटी ने तीनों स्टेशन के निर्माण के लिए जगहों की सहमति दे दी है। वहीं आरा में स्टेशन निर्माण की भी अनुशंसा की है।

बिहार में पटना, गया और बक्सर में स्टेशन के लिए भूमि को अंतिम रूप देने के साथ ही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHRCL, एनएचआरसीएल) को नाम भेज दिया गया है। स्टेशन बनाने के लिए ज़मीन क़ब्ज़ा में लेने के काम के साथ ही, अन्य ज़रूरी कार्रवाई संबंधित जिला पदाधिकारी करेंगे।
तीनों स्टेशन (पटना, गया और बक्सर) के लिए 1500 मीटर लंबी और 100 मीटर चौड़ी ज़मीन भी चिन्हित कर ली गई है। बक्सर के हुकाहां में जगह चिन्हित की गई है, जो कि केदार नाथ सिंह कॉलेज आरा बक्सर रेल लाइन से दक्षिण में है। नगर थाना और बक्सर हवाई अड्डा भूमि से 5 किलोमीटर की दूरी पर है।
गया मानपुर के लखनपुर पंचायत में भूमि चिन्हित की गई है, जो कि गया राजगीर हाइवे नंबर 82 के दक्षिण में है। जो कि मानपुर रेलवे जंक्शन से 1.7 किलोमीटर की दूरी और गया से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। 15 किलोमीटर की दूरी गया हवाई अड्डा से है। वहीं महाबोधि मंदिर से 16 किलोमीटर की दूरी पर है।
पटना के बिहटा में जो जगह चिन्हित की गई है, यहां से बिहटा हवाई अड्डा सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर है, जो कि पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के करीब है। वाराणसी-पटना-हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना (VPHHSR) की अभी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) नहीं बनी है। जमीन सर्वे का काम शुरू हो चुका है।
आपको बता दें कि पटना वाराणसी हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (VPHHSR) 799 किलोमीटर के करीब लंबा होगा, जो कि वाराणसी से हावड़ा तक जाएगी। इसकी हाई स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी, वहीं परिचालन स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। औसतन स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी।
हाई स्पीड रेल 13 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें वाराणसी (उत्तर प्रदेश), बिहार के बक्सर, आरा, जहानाबाद, पटना, गया से होकर गुज़रेगी। इसके बाद झारखंड के कोडरमा, धनबाद से होते हुए पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, दानकुनी और कोलकाता तक जाएगी। इस कोरिडोर से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोगों को फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications