Bihar Govt Formation LIVE: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने रहेंगे डिप्टी सीएम
Bihar Govt Formation LIVE: बिहार में नई सरकार के गठन (Bihar Government Formation) की प्रक्रिया तेज हो गई है, आज NDA विधायक दल की बैठक हो। इसके बाद नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग की जाएगी। 20 नवंबर को नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
शपथ ग्रहण समारोह कल हो सकता है-राजीव रंजन प्रसाद
एनडीए की बैठक और शपथ ग्रहण समारोह पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद कहते हैं, "... शपथ ग्रहण समारोह कल हो सकता है और राज्य को एक बार फिर एक मज़बूत एनडीए सरकार मिलेगी। बैठकें जारी हैं और बाकी बचे मामलों को शाम तक सुलझा लिया जाएगा और उसके अनुसार जानकारी दी जाएगी।"
डबल इंजन की सरकार को बधाई-राज भूषण चौधरी
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी कहते हैं, "...पीएम खुद एनडीए के सभी नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ आ रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का जिस तरह से विकास हुआ है और डबल इंजन की सरकार में उन्होंने जो भी काम किया है, उसके लिए उन्हें बधाई।













Click it and Unblock the Notifications