Bihar News: सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार!, करे रहे हैं ये ग़लती तो जाएं सावधान, होगी कड़ी कार्रवाई
Bihar Govt School Teacher Attendance: बिहार के विभिन्न ज़िलों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाज़िरी को लेकर अनियमितता की ख़बरें लगातार सामने आ रही है। ताज़ा बेतिया जिले का है, जहां, सरकारी स्कूलों के कुछ शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षाकोष ऐप के ज़रिए हाजिरी में गड़बड़ी की है।
ऑनलाइन हाजिरी लगाने में गड़बड़ी के मामला उन शिक्षकों की रिपोर्ट बनाई जा रही है। शिक्षा विभाग ने खुलासा किया कि कुछ शिक्षक बार-बार एक ही फोटो अपलोड कर रहे थे। इससे ज़ाहिर होता है कि वे वास्तव में स्कूल में उपस्थित नहीं थे।

इस प्रकार की धांधली को रोकने के लिए, शिक्षा विभाग ने तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। विभाग के अपर सचिव, सुबोध कुमार चौधरी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। चौधरी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर कहा,शिक्षकों को स्कूल परिसर के 500 मीटर के अंदर से ही लाइव फोटो अपलोड करना होता है।
इसके बावजूद, कुछ शिक्षकों ने इस नियम का पालन नहीं किया, जिससे स्पष्ट होता है कि वे स्कूल में मौजूद नहीं थे और किसी और ने उनकी जगह हाजिरी लगाई है। शिक्षा विभाग ने इस मामले में निर्देश दिए हैं कि दोषी पाए जाने पर शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है।
शिक्षकों की इस हरकत को उनकी सेवा पुस्तिका में भी दर्ज किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण ने बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और निरीक्षण अधिकारियों को विभाग के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है और उन्हें जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने इस गड़बड़ी को बेहद गंभीरता से लिया है और सख्त रुख अपनाया है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके। ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली को पारदर्शी बनाने और शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया था।
इसका गलत फायदा उठाने वाले शिक्षकों को अब नपेंगे। विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले पर नज़र रखें और समय-समय पर रिपोर्ट दें। अगर निरीक्षण अधिकारी लापरवाही बरतते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications