Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार से लाकर यूपी में बेची जा रही थीं लड़कियां, जिस्म के सौदे का हुआ खुलासा

बरामद हुई लड़कियों ने बताया कि किस तरह उसके साथ धोखेबाजी करते हुए उसके जिस्म का सौदा किया गया। मामले में एक आरोपी महिला भी गिरफ्तार की गई है।

पटना। राजधानी पटना की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बिहार की महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फांसकर उत्तर प्रदेश ले जाता था, जहां उसे महज 50 हजार में बेच देता था। ये सिलसिला धड़ल्ले से चल रहा था जहां रोजाना बिहार की लड़कियों का यूपी में सौदा किया जाता था। इस गिरोह में राजधानी पटना सहित अन्य जिले की महिलाएं और पुरुष शामिल थे जो देहात की महिलाओं को नौकरी का झांसा देते हुए अपने साथ उत्तर प्रदेश ले जाते थे। जहां जबरदस्ती उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया जाता था। एक लड़की को वहां पहुंचाने की कीमत ये लोग 50 हजार रुपए लेते थे और दूसरी लड़की की तलाश में फिर बिहार चले आते थे।

बिहार से गायब हो रही हैं लड़कियां, एक गिरोह ये आया पकड़ में...

बिहार से गायब हो रही हैं लड़कियां, एक गिरोह ये आया पकड़ में...

लगातार बिहार से गायब हो रही लड़कियों के बारे में जब पुलिस सतर्क हुई और हकीकत जानने की कोशिश करने लगी तो उसके सामने एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार महिला ने इस धंधे में खुद की संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि पैसे की लालच में वो ऐसा करती थी। जिसके बाद 3 लड़कियों को उत्तर प्रदेश के हरदोई से बरामद कर लिया गया। बरामद हुई लड़कियों ने बताया कि किस तरह उसके साथ धोखेबाजी करते हुए उसके जिस्म का सौदा किया गया। जिसे सुनने के बाद पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की फिराक में लगी हुई है।

हरदोई से बरामद तीन लड़कियां और एक आरोपी महिला

हरदोई से बरामद तीन लड़कियां और एक आरोपी महिला

जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना से गायब होने वाली लड़कियों की तहकीकात शुरू की गई तो इस धंधे का खुलासा हुआ। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उत्तर प्रदेश के हरदोई से तीन लड़कियों को बरामद किया गया। बरामद हुई लड़कियों ने बताया कि ये महिला उसे पैसे की लालच देते हुए उत्तर प्रदेश ले गई थी। जहां अच्छी नौकरी दिलाने का वादा करते हुए उसे एक होटल में रोका गया और जब तक ये लड़कियां कुछ समझ पातीं तब तक 5-6 लोग वहां पहुंच गए जो नौकरी देने के नाम पर लड़कियों को अपने साथ ले गए लेकिन वहां का माहौल कुछ ठीक नहीं था।

ऐसे धकेला जाता था जिस्म के दलदल में...

ऐसे धकेला जाता था जिस्म के दलदल में...

आपत्तिजनक हालत में लड़कियां बैठी हुई थीं। जिसे देख जब लड़की ने विरोध करना शुरू किया तो उसके हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर जबरदस्ती लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसने कहा कि तुम्हारी कीमत 50 हजार है, जिसे हमने एक महिला को देकर खरीदा है। 50 हजार देकर ही तुम यहां से जा सकती हो, नहीं तो तुम्हें देह व्यापार करना होगा। मजबूर लड़कियां देह व्यापार करने लगीं। फिर लोगों को पता चला की ये महिला और कुछ पुरुष बिहार से लड़कियों और महिलाओं को अपने झांसे में फंसाकर लाते हैं और उन्हें जिस्म के दलदल में धकेल देते हैं।

कई महिलाओं की है गिरोह में मौजूदगी

कई महिलाओं की है गिरोह में मौजूदगी

मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मानव तस्कर गिरोह में शामिल महिला को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने लड़कियों के गायब होने के मामले में अपनी संलिप्तता बताई। जिसके बाद उसके निशानदेही पर छापेमारी करते हुए उत्तर प्रदेश के हरदोई से 3 लड़कियों को बरामद किया गया है। वहीं मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इन लोगों से पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ऐसा अनुमान लगा रही है कि महिलाओं को बेचने वाला नेटवर्क बहुत बड़ा है और इसमें पटना की महिलाओं के साथ-साथ कई पुरुष भी शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+