दरभंगा: लड़की ने देवी दुर्गा को 'दान' कर दी बांयी आंख, हुई अंधी
पटना। बिहार के दरभंगा जिले में एक लड़की ने अपनी बायीं आंख देवी दुर्गा को दान कर दी। इसके बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय कोमल कुमारी ने अपनी बायीं आंख देवी दुर्गा को दान कर दी। मामला जिले के सिरुआ गांव के बहेरी पुलिस थाने का है। जब यह घटना हुई तो उस वक्त मंदिर में अन्य श्रद्दालु भी थे। सभी श्रद्धालु हैरत में थे। कोमल की आंखों से खून बह रहा था और वो लगातार पूजा कर रही थी। एसएचओ संजय कुमार ने कहा कि उसने अपनी दांयी आंख मुट्टठी से पकड़ रखी थी और दूसरी आंख से लागतार खून बह रहा था। चौंके हुए श्रद्धालुओं ने उसे देवी दुर्गा के मंदिर के पास पहुंचने से रोका। पहले तो किसी को नहीं पता चला की लड़की ने क्या कर लिया लेकिन बाद में पता चला कि उसने कटीले चम्मच से अपनी आंखों को घायल कर लिया था।

पुलिस ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से बात की लेकिन किसी ने इससे पहले कुछ होने की जानकारी नहीं दी। कुछ श्रद्धालुओं ने दावा किया कि लड़की ने अपनी आंख निकाल कर अपने हाथ में रख लिया था। घटना के बाद कोमल को तुरंत पुलिस अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया लेकिन उन्होंने कहा कि कोमल के इस कदम से उसकी दूसरी आंख पर भी असर पड़ा और उसकी रोशनी चली गई।
स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि कोमल अपनी परीक्षा में दो बार फेल चुकी थी। उसके पिता अरुण कुमार सिंह सिरुआ गावं में किसान हैं और यहीं के निवासी भी हैं। कोमल का परिवार भी खुद उसके फैसले से चौंक गए थे। कोमल की देवी दुर्गा में आस्था थी और बीते 10 सालों से रोज पूजा अर्चना करती थी। वो अपने दोस्तों से बताती थी कि उसके सपने में देवी दुर्गा आती हैं और उससे अपना एक अंग दान करने को कहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications