Video: तू-तू मैं-मैं के बीच निकली दूल्हे की विग, गंजापन देख दुल्हन के पैरों तले खिसकी जमीन, फिर हुई जमकर धुनाई
बिहार के गया जिले में एक दूल्हे की तब मंच पर ही पिटाई शुरू हो गई, जब उसका काला राज सबके सामने आ गया। उधर, दुल्हन यह खबर सुनकर दंग रह गई कि उसका दूल्हा गंजा है।
बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे की दुल्हन पक्ष ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दूल्हा पहले से शादीशुदा था और दूसरी बीवी की चाहत में दूसरा निकाह करने पहुंचा था। लेकिन, स्टेज पर ही दूल्हे का राजफाश हो गया।
दुल्हन पक्ष के बुजुर्ग ने सेहरा पहने बैठे दूल्हे को अचानक पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। वहीं, कुछ लोगों ने दूल्हे को बाल मुंडवाने के लिए नाई को बुलाया। लेकिन, जैसे ही दूल्हे के बाल पकडे गए। दूल्हे का विग हाथ में आ गया। पैरों तले दुल्हन के खिसकी जमीन...

मामला डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गांव का है। यहां इकबाल नगर मोहल्ला निवासी युवक दूसरा निकाह करने दूल्हा बनकर पहुंचा। फूलों का सेहरा, शेरवानी, पैरों में मोजरी, और हाथों पर मेहंदी रची थी। लेकिन, किसी को भी इस दूल्हे की पहले से शादीशुदा होने की भनक नहीं थी। जैसे ही दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे का यह काला सच पता चला, सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
गंजापन छुपाने के लिए लगाया विग
वहीं, दूल्हे का दुल्हन पक्ष से तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। इसी बीच एक बुजुर्ग ने दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। इतने में अन्य लोगों ने बीच-बचाव दूल्हे का किया। लेकिन, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे का सिर मुंडवाने की तैयारी शुरू कर दी। नाई को बुलाया गया। लेकिन, जैसे ही दूल्हे का सेहरा हटाकर उसके बाल पकडे गए। दूल्हे का विग हाथ में आ गया। दूल्हे का गंजापन देख दुल्हन समेत सभी लोग दंग रह गए। दूल्हे ने बताया कि उसने अपना गंजापन छुपाने के लिए विग लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications