गयाः आइसोलेशन वार्ड से घर लौटी महिला की मौत, डॉक्टर पर रेप के आरोप

गया। बिहार के गया जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बिहार के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला से रेप का आरोप डॉक्टर पर लगा है। अस्पताल से छुट्टी के बाद घर लौटी विवाहिता की मौत हो गई है। जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो मेडिकल थानाध्यक्ष फहीम खां आजाद ने मृतका के परिजनों से संपर्क साधा।

लुधियाना से 25 मार्च को लौटी थी विवाहिता

लुधियाना से 25 मार्च को लौटी थी विवाहिता

इस दौरान मृतका की सास ने चिकित्सक व सुरक्षाकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा है कि लिखित आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रोशनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 साल की महिला लॉकडाउन के चलते अपने पति के साथ बीते 25 मार्च को पंजाब के लुधियाना से ससुराल लौटी थी। वह दो माह की गर्भवती भी थी। लुधियाना में उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते उसका गर्भपात हो गया था। जब वह गांव लौटी तो भी उसको ब्लीडिंग हो रहा था।

बीते सोमवार को हो गई उसकी मौत

बीते सोमवार को हो गई उसकी मौत

इसके चलते पति ने उसे 27 मार्च को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। यहां इलाज के बाद उसे एक अप्रैल को कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। वह वार्ड में अकेली रहती थी। यहीं नियमित जांच करने आने वाले एक चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच तीन अप्रैल को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। ससुराल लौटने के बाद उसकी सोमवार को मौत हो गई।

चिकित्सक ने वार्ड में अकेला पाकर दो बार किया रेप

चिकित्सक ने वार्ड में अकेला पाकर दो बार किया रेप

पुलिस की पूछताछ में मृतका की सास ने बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद घर लौटने पर उनकी बहू बहुत डरी-सहमी रहती थी। किसी से कोई बात नहीं करती थी। जब उससे घर वालों ने पूछा तो उसने हैरान कर देने वाली बात बताई। उसने बताया था कि आइसोलेशन वार्ड में माथे पर टीका लगाकर आने वाले एक चिकित्सक ने एक रात अकेली पाकर उसका रेप किया था। साथ ही मृतका ने यह भी बताया कि उसने घटना के बार में सुरक्षाकर्मी को भी बताया था। लेकिन उसने इज्जत की खातिर शांत रहने की बात कही थी।

मामले की हो रही है जांच

मामले की हो रही है जांच

इसके बाद चिकित्सक ने दूसरी रात भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। अस्पताल से आ जाने के बाद उसे फिर से ब्लीडिंग हो रही थी। फिर सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं मगध मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. विजय कृष्ण प्रसाद ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला गंभीर है। हालांकि अभी सत्यता नहीं मिली है, लेकिन जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रशासन व अस्पताल दोनों ही स्तर से जांच कराई जा रही है। आइसोलेशन वार्ड के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+