VIDEO: बाढ़ पीड़ितों की बेबसी, मजबूरी और भुखमरी, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप!
चारों तरफ भयानक बाढ़ मे फंसे लोगों के बीच जैसे ही सरकारी सुविधाओं के जरिए खाना पहुंचता है सभी उसकी तरफ झपटते हैं। इस अफरा-तफरी में किसी को खाना मिलता है तो किसी को नहीं।
पटना। बिहार में भयंकर बाढ़ की प्रलय के बीच लोगों की जिंदगी नर्क बनी हुई है। इस बाढ़ की विनाश लीला में कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि लोग जिंदा हैं पर ये जिंदगी मौत से कम नहीं है। किस तरह लोग अपने पराए के बीच दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं। भूख से तड़प रहे बच्चे की चिल्लाहट और चाहकर भी कुछ नहीं कर पाना भयंकर त्रास्दी की कहानी बता रही है। तो बीमारी से परेशान लोग दर्द से चिल्ला रहे हैं।

देखिए VIDEO...
उनकी कराहटों को सुन लोग मजबूर हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं बचा है। पैसे, अनाज और अपने सभी बाढ़ में बह चुके हैं, लोग चाहकर भी एक दूसरे की मदद नहीं कर सकते क्योंकि सभी का हाल एक जैसा है। आइए अब हम आपको दिखाने जा रहे हैं बाढ़ पीड़ित लोगों की वो तस्वीर जो ये सोचने पर मजबूर कर देगी कि सरकारी सुविधाओं के बावजूद भी लोगों की ये तस्वीर उनकी तकलीफें कम क्यों नहीं कर पा रही है।

सबसे पहले हम आपको दिखाने जा रहे हैं लोगों की भुखमरी की वो तस्वीर जिसने मजबूरी में लोगों से वो काम करवा दिया। जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की होगी। चारों तरफ भयानक बाढ़ मे फंसे लोगों के बीच जैसे ही सरकारी सुविधाओं के जरिए खाना पहुंचता है सभी उसकी तरफ झपटते हैं। इस अफरा-तफरी में किसी को खाना मिलता है तो किसी को नहीं। सरकार के द्वारा भेजे गए खाना का पॉकेट जब खत्म हो जाते है और सभी वहां से चले जाते हैं तो भूख मिटाने के लिए लोग सड़कों पर गिरे अनाज के दाने चुनकर खाने को मजबूर हैं।

इस तस्वीर से ये साबित हो रहा है कि सरकार के द्वारा किए जा रहे वादे लोगों के बीच कितना असरदार हो रहे हैं। बाढ़ पीड़ित पेट भरने के लिए भी तरस रहे हैं। दूसरी तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसमें बाढ़ से पीड़ित परिवार वाले बाढ़ के पानी में ही कैसे खाना बना रहे हैं। तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कभी भी उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है लेकिन पेट की आग बुझाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी बाढ़ का कहर झेल रहे हैं।
तीसरी तस्वीर में अपने पूरे परिवार के साथ केले के बनाए हुए नाव पर लोग दिन-रात की जिंदगी काट रहे हैं। अब आप सोच सकते हैं कि किस तरह बाढ़ प्रभावित लोग अपनी जान हथेली पर रखकर मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं कई लोग कब बाढ़ की धार तेज हुई और वो पूरे परिवार के साथ काल के गाल में समा गए।

तो कुछ ऐसी भी तस्वीर सामने आई है जिसमें लोग सड़क के किनारे अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं लेकिन उनमें भी जंगली जानवरों और विषैले जंतुओं का खौफ फैला हुआ है। लोग जागकर रात भर भगवान से प्रार्थना करते हुए बाढ़ के शांत होने की कामना करते रहते हैं। इस तरह की कई ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने लोगों को डरा दिया है और त्रस्दी की वो कहानी बता दी जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।
ये तो थी बाढ़ पीड़ित लोगों की त्रस्दी की कहानी अब हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बाद की दास्तां जिसे सोचकर लोग अभी से घबरा रहे हैं। बाढ़ के कहर के शांत होने के बाद अब हम और हमारा परिवार क्या करेगा। ना खाने के लिए कुछ बचा ना रहने का आशियाना ऐसे में अपने और बच्चे की पहाड़ जैसी जिंदगी क्या फिर से नया आशियाना बनाना होगा। सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की बातें तो सिर्फ कागजों पर ही देखने को मिलती है। हकीकत में इसे जमीन पर उतरने में काफी वक्त लगता है। तब तक हम क्या करेंगे कुछ इस तरह की मजबूरी के बीच लोगों को आगे की चिंता सता रही है।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications