Bihar Elections: तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में पीएम मोदी को दी गई मां की गाली? भाजपा ने शेयर किया Video
Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान अब जल्द होने वाला है। ऐसे में बिहार में सत्तारूढ़ और विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के बीच जमकर जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर "मां की गाली" दिए जाने के मामले ने राजनीतिक गलियारों में गरमाहट ला दी है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिन्होंने पटना में कहा था कि किसी की भी मां को अपशब्द कहना गलत है और पीएम मोदी से ही सवाल दाग दिया था। अब उन्हीं की जनसभा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी जा रही है।

ये वायरल वीडियो बिहार के वैशाली जिले के महुआ में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की चुनावी सभा का है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं और उनके सामने खड़े लोग पीएम माेदी को मां को गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार चुनाव में नया बवाल मच गया है और यूजर्स इसे शर्मनाक बता रहे हैं।
भाजपा विधायक ने शेयर किया है ये वीडियो
दरअसल, पातेपुर से भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने अपने फेसबुक पेज पर यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने दावा किया है कि ये वीडियो वैशाली जिले के महुआ में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव की जनसभा का है। उनका आरोप है कि तेजस्वी यादव के आदेश और विधायक मुकेश रौशन के इशारे पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की माता को कई बार गाली दी।

विधायक पासवान ने वैशाली जिला प्रशासन से उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि, वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
डिप्टी सीएम बोले- फिर दिलवाई मोदी जी की मृत माताजी को गाली
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ये वीडियो शेयर कर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा, "फिर दिलवाई मोदी जी की मृत माताजी को गाली। इनहोंने बिहार की संस्कृति को एक बार फिर तार-तार कर दिया है।"
सम्राट चौधरी ने आगे लिखा," रैली आरजेडी के कार्यकर्ता जितना ही गाली दे रहे, तेजस्वी उतना ही हौसला बढ़ा रहे थे। इस गुंडई की मानसिकता और गाली का हिसाब बिहार की माताएं-बहनें जरूरी करेंगे।
तेजस्वी यादव ने फिर दिलवाई- मोदी जी की मृत माताजी को गाली। इन्होंने बिहार की संस्कृति को एक बार फिर तार-तार कर दिया।
रैली में आरजेडी के कार्यकर्ता जितना ही गाली दे रहे, तेजस्वी उतना ही हौसला बढ़ा रहे थे। इस गुंडई की मानसिकता और गाली का हिसाब बिहार की माताएँ-बहनें जरूर करेंगी। pic.twitter.com/p4TNr4J20V
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 20, 2025
20 सितंबर शाम तेजस्वी ने की थी ये जनसभा
भाजपा के अनुसार आरजेडी नेता अधिकार यात्रा के तहत शनिवार शाम को महुआ के गांधी मैदान में एक जनसभा में पहुंचे थे। देर होने के कारण वे मंच पर केवल पांच मिनट रुके और संक्षिप्त भाषण देकर चले गए। इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी।
पहले दरभंगा में पीएम मोदी की मां को गाली दी गई थी
ध्यान देने वाली बात ये है अगस्त महीने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान भी दरभंगा में एक निजी मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दी गई थी। उस घटना पर बिहार और देश भर में काफी राजनीतिक हंगामा हुआ था। उस मामले में मोहम्मद रिजवी नामक एक व्यक्ति को गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं था। हालांकि, भाजपा ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए देशभर में प्रदर्शन किए थे।
तेजस्वी ने कहा था- मां को अपशब्द कहना..
वहीं तेजस्वी यादव ने मां को गाली देने को गलत बताया था और कहा था कि "जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए गए और मुझे सदन के भीतर भाजपा नेताओं द्वारा मां-बहन की गालियां दी गईं, तब प्रधानमंत्री कहां थे?" "मां तो मां होती है, मां शब्द से बड़ा सुकून मिलता है। बेजुबानों की भी मां होती है। हम किसी की मां को अपशब्द कहने के पक्षधर नहीं हैं, और न ही हमारे ऐसे संस्कार हैं।"
तेजस्वी यादव ने उठाए थे ये सवाल
तेजस्वी ने आगे कहा कि जब भाजपा नेता महिलाओं का अपमान करते हैं, तब प्रधानमंत्री क्यों चुप रहते हैं। उन्होंने कर्नाटक में महिलाओं से बलात्कार के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के प्रचार में प्रधानमंत्री की भागीदारी का उल्लेख किया। यादव ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भद्दी गालियां दी गईं और नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने कहा जब एक व्यक्ति, जिसने आरजेडी प्रवक्ता सारिका पासवान को सड़क पर नंगे घुमाने की बात कही थी, उसे भाजपा में शामिल कर सम्मानित किया गया। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां थे, यह सवाल तेजस्वी ने फिर दोहराया।












Click it and Unblock the Notifications