Bihar Elections 2025: बिहार में हुई 67% बंपर वोटिंग, महिलाओं ने वोटिंग में पुरुषों को पछाड़ कर रचा इतिहास
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। इस बार के बिहार में वोटिंग के मामले में पिछले 63 का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं महिला मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर भागीदारी कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों चरणों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले नौ प्रतिशत अधिक मतदान किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड 66.91% तक पहुंच गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक है।

बिहार में हुई रिकार्डतोड़ वोटिंग
11 नवंबर को दूसरे चरण का कुल मतदान प्रतिशत 68.89% रहा, जो पहले चरण के 65.08% से अधिक था। सभी 45,399 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग के जरिए मतदान की निगरानी की गई। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, विनोद सिंह गुंज्याल ने बताया कि लगभग 2,000 बूथों से डेटा अभी संकलित किया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि अंतिम आंकड़े थोड़े और बढ़ सकते हैं।
दोनों चरणों के मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा
पहले चरण में 69.04% महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 61.56% रहा। दूसरे चरण में यह अंतर और बढ़ गया, जहां 74.03% महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पुरुषों का मतदान 64.10% दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.60% रहा, जबकि पुरुषों का 62.80% था।

बिहार में किस सीट पर हुआ सर्वाधिक मतदान?
कटिहार में सबसे अधिक 78.63% मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद किशनगंज में 78.06% और पूर्णिया में 76.04% मतदान हुआ। गुंज्याल ने जानकारी दी कि दो चरणों के चुनाव में साढ़े आठ लाख मतदान कर्मी, 1.4 लाख पोलिंग एजेंट और 1.80 लाख जीविका दीदियों ने अपनी भूमिका निभाई।
महिलाओं के अत्यधिक मतदान का चुनाव परिणाम पर क्या होगा असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि महिला मतदाताओं की संख्या में यह वृद्धि, जिसे अक्सर बिहार की राजनीति में निर्णायक माना जाता है, अंतिम नतीजों को तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। विभिन्न राजनीतिक दल अब नतीजों और एग्जिट पोल के अनुमानों का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications