Bihar Election Result 2025: नीतीश के 25 मंत्री चुनाव में जीते या हारे? कई सीटों पर हुआ खेला, देखें पूरी लिस्ट
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आ गया है। बिहार चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। 243 सीटों में से NDA 202 सीटों के भारी बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन 36 सीटों पर सिमट गया है। नीतीश कुमार की सरकार के 36 मंत्रियों में से 28 मंत्री के सीटों पर भी फैसला आ गया है।
इनमें बीजेपी के 17 और जेडीयू के 11 मंत्री मैदान में हैं। दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय) बंपर वोटों से जीत गए हैं। वहीं एक मंत्री सुमित कुमार सिंह हार गए हैं। कई सीटों पर मुकाबला इतना कांटे का रहा कि नतीजे किसी को भी चौंका सकते हैं। आइए जानें 28 मंत्री में से कौन जीता और कौन हारा?

1. 🔹 तारापुर विधानसभा सीट (सम्राट चौधरी जीते)
बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से मैदान में हैं। सम्राट चौधरी 45 हजार वोटों से जीते हैं। उनके सामने RJD के अरुण कुमार हार गए हैं। यह सीट कोइरी और कुशवाहा समुदाय के वर्चस्व वाली मानी जाती है। सम्राट चौधरी को जातीय समीकरण का फायदा मिल रहा है, लेकिन उनकी 'रफ लैंग्वेज' को लेकर स्थानीय नाराजगी भी है। मुकाबला कड़ा है, पर NDA की बढ़त बनी हुई है।
2. 🔹 लखीसराय (विजय कुमार जीते)
दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा 24 हजार 940 वोटों से जीते हैं। कांग्रेस के अमरेश अनीस हार गए हैं। लखीसराय पारंपरिक रूप से बीजेपी का गढ़ है, लेकिन इस बार कड़ा मुकाबला दिख रहा है। अमरेश अनीस लगातार मैदान में एक्टिव रहे हैं, जबकि विजय सिन्हा को संगठन और आरएसएस का मजबूत समर्थन है।
3. 🔹 सीवान (मंगल पांडेय जीते)
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बाहुबली शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान से चुनाव लड़ रहे हैं। ये 9 हजार वोट से जीते हैं। उनके सामने RJD के दिग्गज अवध बिहारी चौधरी थे। मुस्लिम वोटों में AIMIM और जन सुराज की एंट्री से बंटवारा हो सकता है, जिससे बीजेपी को फायदा मिलने की उम्मीद है।
4. 🔹 कुढ़नी (केदार प्रसाद गुप्ता जीते)
पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता 9 हजार वोटों से जीते हैं। विपक्ष में RJD के सुनील सुमन हैं। वैश्य और अतिपिछड़ा वर्ग के वोट केदार के साथ हैं। यहां एनडीए की स्थिति मजबूत है।
5. 🔹 भोरे (सुनील कुमार जीते)
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 16 हजार वोटों से जीते हैं। पिछली बार बेहद कम अंतर से जीते थे। इस बार मुकाबला CPI (ML) से है, लेकिन NDA का समीकरण मजबूत दिख रहा है।
6. 🔹 बेतिया (रेणु देवी जीते)
पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी का मुकाबला कांग्रेस के बसी अहमद से था। वो 22 हजार वोटों से जीते हैं। NDA के वोट बैंक में सवर्ण और वैश्य समुदाय का समर्थन है। रेणु देवी की मजबूत पकड़ और संगठन में अनुभव उन्हें बढ़त दिला सकता है।
7. 🔹 गया टाउन (प्रेम कुमार जीते)
8 बार से विधायक प्रेम कुमार फिर से गया टाउन से जीत गए हैं। ये 26 हजार वोटों से जीते हैं। कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव चुनौती तो दे रहे हैं, लेकिन प्रेम कुमार की लोकप्रियता बरकरार है।
8. 🔹 हरसिद्धि (कृष्णनंदन पासवान जीते)
गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान 7 हजार वोट से जीते हैं। हरसिद्धि में RJD और जन सुराज दोनों के प्रत्याशी थे। वोट बंटवारे से NDA को फायदा मिलने की उम्मीद है।
9.🔹 धमदाहा (लेसी सिंह जीते)
लेसी सिंह नीतीश की भरोसेमंद मंत्री हैं और इस बार वो 55 हजार वोटों से जीती हैं। वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और विकास के मुद्दे पर वोट मांग रही हैं।
10. 🔹 अमरपुर (जयंत राज जीते)
भवन निर्माण मंत्री जयंत राज 33 हजार वोटों से जीते हैं। वो पिछली बार मामूली अंतर से जीते थे, लेकिन इस बार NDA के एकजुट होने से स्थिति मजबूत है।
11. 🔹 फुलपरास (शीला मंडल जीते)
परिवहन मंत्री शीला मंडल लगातार दो बार से विधायक हैं। वो 14 हजार वोटों से जीती हैं। उनके परिवार का राजनीति में पुराना इतिहास है, जिससे उन्हें वोटों में बढ़त मिल रही है।
12. 🔹 सुपौल (विजेंद्र यादव जीते)
ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव लगातार आठवीं बार मैदान में हैं। ये 30 हजार वोटों से जीते हैं। कांग्रेस के रहमानी को टिकट आखिरी वक्त पर मिला, जिससे संगठन कमजोर पड़ा। विजेंद्र यादव आराम से आगे हैं।
13. 🔹 चैनपुर (जमा खान जीते)
जमा खान, जो जेडीयू के इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं, इस बार चैनपुर सीट से कड़ी टक्कर थी। वो 7997 वोटों से जीते हैं। बसपा के मजबूत कैडर की वजह से मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।
14. 🔹 बांकीपुर (नितिन नवीन जीते)
पटना की हॉट सीट बांकीपुर पर मंत्री नितिन नवीन एक बार फिर जीत गए हैं। ये 51 हजार वोटों से जीत गए हैं। उनकी विकास योजनाओं और संगठनात्मक पकड़ का असर साफ दिख रहा है।
15. 🔹 नालंदा (श्रवण कुमार जीते)
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नीतीश के सबसे भरोसेमंद साथियों में हैं। वो 33 हजार वोटों से जीते हैं। 1995 से लगातार विधायक रहे हैं और इस बार भी उनकी सीट से कोई बड़ा खतरा नहीं दिखता।
16. 🔹 दरभंगा विधानसभा सीट (संजय सरावगी जीते)
BJP मंत्री संजय सरावगी 24 हजार वोटों से जीते हैं। दरभंगा में बीजेपी का मजबूत गढ़, शहरी वोटरों में NDA की बढ़त।
17. 🔹 जाले विधानसभा सीट (जीवेश कुमार जीते)
मंत्री जीवेश कुमार 21 वोटों से जीते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा को पार्टी में ही विरोध झेलना पड़ा।
18. 🔹 साहेबगंज विधानसभा सीट (डॉ. राजू सिंह जीते)
पर्यटन मंत्री डॉ. राजू सिंह 13 हजार वोटों से जीते हैं।। राजपूत समुदाय और NDA वोट बैंक का फायदा।
19. 🔹सिकटी विधानसभा सीट (विजय कुमार मंडल जीते)
आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल 19 सीटों से जीते हैं। विकास कार्यों और साफ छवि का असर।
20. 🔹 अमनौर विधानसभा सीट (कृष्ण कुमार मंटू जीते)
सूचना मंत्री कृष्ण कुमार मंटू 3800 वोटों से जीते हैं। पिछले चुनाव में मामूली अंतर से जीते थे।
21. 🔹कल्याणपुर विधानसभा सीट (महेश्वर हजारी जीते)
जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी 38 हजार वोटों से जीते हैं। नीतीश के करीबी होने और SC वोट बैंक का फायदा मिला है।
22. 🔹 बहादुरपुर विधानसभा सीट (मदन सहनी जीते)
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी 12 हजार वोटों से जीते। RJD के भोला यादव को नीतीश सरकार की योजनाओं से चुनौती।
23. सोनबरसा विधानसभा सीट (रत्नेश सदा जीते)
SC रिजर्व सीट पर मंत्री रत्नेश सदा 13 हजार वोटों से जीते हैं। लगातार जीत और व्यक्तिगत वोट बैंक का असर।
24. 🔹 बछवाड़ा विधानसभा सीट (सुरेंद्र मेहता जीते)
खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता 15 हजार वोटों से जीते हैं। महागठबंधन के दो प्रत्याशियों से वोट बंटने का फायदा।
25. 🔹 बिहारशरीफ विधानसभा सीट (डॉ. सुनील कुमार जीते)
पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार 29 हजार वोट से जीते हैं। स्थानीय बनाम बाहरी फैक्टर में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications