बिहार: नीतीश की पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाने वाले चिराग पासवान बोले- चुनाव के नतीजे पीएम मोदी की 'जीत'
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना लगभग पूरी कर ली गई है, निर्वाचन आयोग के मुताबिक फाइनल नतीजे आने में थोड़ा और समय लग सकता है। इस बीच दिल्ली से लेकर बिहार तक बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, 223 सीटों के नतीजे घोषित होने के बाद एनडीए ने बिहार में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बीच दिल्ली में एनडीए का हिस्सा रहे लेकिन बिहार में अकेले चुनाव लड़ने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रमुख चिराग पासवान ने ट्वीट कर बिहार नतजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

चिराग पासवान ने लिखा कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है।लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।'
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में खुला LJP का खाता, जानिए कहां से मिली चिराग पासवान की पार्टी को जीत
चिराग ने आगे लिखा, 'मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुँचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मज़बूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद ।' गौरतलब है कि एनडीए से अलग होकर बिहार चुनाव में चर्चा का केंद्र रहने वाले चिराग पासवान की लोजपा को बुरी हार झेलनी पड़ी है। चिराग पासवान की पार्टी ने सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज की है। हालांकि चिराग पासवान ने जेडीयू को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया जिसके बाद वह 115 में से सिर्फ 43 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। चिराग ने जाने अनजाने में एनडीएम में बीजेपी का कद बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications