Bihar News: धनतेरस-दिवाली को लेकर पटना में ट्रैफिक नियम सख्त, 2 दिनों तक कई रास्तों पर गाड़ियों का प्रवेश बंद

Bihar News In Hindi Today, (18 October): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

पटना यातायात पुलिस ने धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए 18 और 19 अक्टूबर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान की घोषणा की है। इस योजना के तहत दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई मुख्य रास्तों पर माल ढोने वाले वाहनों (Goods Vehicles) की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

Bihar News In Hindi Today

खेतान मार्केट, चूड़ी मार्केट, मछुआ टोली, बारी पथ, बाकरगंज, दिनकर गोलंबर, नाला रोड और कदमकुआं मोड़ जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके इस प्रतिबंध के दायरे में हैं। यह फैसला सड़कों पर जाम से बचने और लोगों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

हालांकि, इमरजेंसी वाहनों जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहनों को इस नियम से छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन दो दिनों में नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।

कौन से रास्ते बंद, कहां करें पार्किंग?
मालवाहक वाहनों के लिए कई प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर "नो एंट्री" रहेगी। इनमें मछुआ टोली और बारी पथ से बाकरगंज की ओर; दिनकर गोलंबर से साहित्य सम्मेलन और नाला रोड की ओर; बाकरगंज से मछुआ टोली की ओर; और कदमकुआं मोड़ से चूड़ी मार्केट की ओर का रास्ता शामिल है।

यदि आपको पश्चिम बारी पथ या बाकरगंज जाना है, तो आप दिनकर गोलंबर होते हुए वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं। खरीदारों की सुविधा के लिए, छोटी चारपहिया गाड़ियों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है: जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक एक लेन में अस्थाई पार्किंग मिलेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों को तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+