Bihar Election: बिहार NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय! JDU-BJP और चिराग को-जानें किसको कितनी मिलेगी सीटें

NDA seat sharing Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एनडीए (NDA) गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया दिल्ली यात्रा के बाद भाजपा और जदयू के बीच लंबी बैठकों का दौर चला और सूत्रों के हवाले से खबर है कि गठबंधन दलों के बीच सीट बटंवारे को लेकर अंतिम सहमति बन चुकी है। हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) 102 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101 सीटें पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को लेकर कहा जा रहा है कि 20 सीटें दी जाएगी। वहीं जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 10 सीटें मिलेगी। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी 10 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

NDA seat sharing Bihar

छोटे सहयोगियों को 40 सीटें दी जा रही हैं। वहीं भाजपा और जदयू मिलकर 210 सीटों के करीब अपने पास रखना चाहते हैं। एनडीए का लक्ष्य है-225 सीटें जीतकर सत्ता में फिर से वापसी करना है।

🔵 सीटों का बंटवारा: कौन कितने सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

  • जेडीयू (JDU): 102 सीटें
  • भाजपा (BJP): 101 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP (R): 20 सीटें
  • हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM): 10 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): 10 सीटें

🔵 NDA सीट शेयरिंग में क्या अब भी फंस सकता है पेंच?

हालांकि इस समझौते के बावजूद गठबंधन के भीतर कुछ मुद्दों पर पेंच बना हुआ है। चिराग पासवान ने इस विधानसभा चुनाव के लिए 40 सीटों पर दावा ठोका था, जबकि उन्हें 20 सीटें दिए जाने की बात चल रही है।

जीतनराम मांझी ने भी 40 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन उन्हें 10 सीटें ही दी जा सकती हैं। उपेंद्र कुशवाहा 10-15 सीटों की मांग कर रहे थे, फिलहाल उन्हें 10 सीटें मिलने की संभावना बहै।

वहीं जेडीयू यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसे भाजपा से थोड़ी ज्यादा सीटें मिलें, ताकि गठबंधन में "बड़े भाई" की भूमिका बनी रहे। सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि चिराग पासवान जिन सीटों की मांग कर रहे हैं, उनमें से कई सीटों पर फिलहाल जेडीयू के विधायक हैं। यही वजह है कि अंतिम लिस्ट को लेकर खींचतान जारी है।

🔵 पिछले चुनाव का गणित

  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 74 सीटें जीती थीं। जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 43 सीटें जीतीं।
  • लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा, जेडीयू ने 16 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें मिलीं, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दी गई थी।
  • लोकसभा में भाजपा ने जेडीयू से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में जेडीयू भाजपा से एक-दो सीटें ज्यादा लेकर "सीनियर पार्टनर" की छवि बनाए रखना चाहती है।

🔵 NDA सीट शेयरिंग: अब आगे क्या?

फिलहाल आधिकारिक घोषणा बाकी है। उम्मीद है कि एनडीए बहुत जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों का औपचारिक ऐलान करेगा। इसमें यह भी साफ होगा कि किस पार्टी को कौन-सी विधानसभा सीटें मिलेंगी। हालांकि कहा ये जा रहा है कि बिहार NDA में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है, लेकिन छोटे सहयोगियों की मांगों और जेडीयू-भाजपा के बीच सीटों की संख्या को लेकर हल्का तनाव अब भी बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+