Tej Pratap Yadav: बिहार की महुआ सीट से तेज प्रताप यादव जीत रहे हैं या हार रहे?
Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार, 11 नवंबर को समाप्त हो गया, जिसके बाद अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। बिहार में इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
विधानसभा चुनाव 2025 अब समापन की ओर है, और सभी की निगाहें एग्जिट पोल्स पर टिकी हुई हैं। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होनी निर्धारित है।

पहले चरण के मतदान में, 6 नवंबर को राज्य में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले 27 सालों में सर्वाधिक था। दूसरे चरण में, जो 11 नवंबर को हुआ, 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नजीते आ चुके हैं। जानिए लालू के लाल तेज प्रताप यादव हार रहे हैं या जीत रहे?
तेज प्रताप यादव हार रहे हैं या जीत रहे?
जनाशक्ति जनता दल के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्हें अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित कर दिया गया था। एग्जिट पोल के अनुमान बताते हैं कि तेज प्रताप यादव को RJD के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन से हार का सामना करना पड़ सकता है।
बिहार चुनाव में कौन कितनी सीटों पर लड़ा है चुनाव?
इस बार बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से, NDA के सीट-बंटवारे में JD(U) और BJP 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि LJP (RV) 29 सीटों पर, और HAM(S) व RLM छह-छह सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।
महागठबंधन की बात करें तो RJD 143 सीटों पर, कांग्रेस 61 सीटों पर, CPI नौ सीटों पर और CPI(M) चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा, CPI(M-L)L ने 20 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि मुकेश सहनी की VIP ने 15 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जानि












Click it and Unblock the Notifications