Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav 2025: कौन हैं पहले फेज के 5 सबसे अमीर उम्मीदवार? 73% प्रत्याशी करोड़पति, किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब निर्णायक मोड़ पर है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है, और उससे पहले उम्मीदवारों की संपत्ति, आपराधिक रिकॉर्ड और शैक्षणिक योग्यता को लेकर दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 73% करोड़पति हैं। वहीं कई प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

🔹 सबसे अमीर उम्मीदवार कौन? पहले नंबर पर BJP के कुमार प्रणय

पहले चरण में बीजेपी के कुमार प्रणय (मुंगेर) सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास कुल ₹170.81 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर हैं राज किशोर गुप्ता (निर्दलीय, महाराजगंज), जिनकी संपत्ति ₹137.48 करोड़ है। तीसरे स्थान पर अनंत सिंह (JDU, मोकामा) हैं, जिनके पास ₹100.61 करोड़ की संपत्ति है। चौथे नंबर पर डॉ. कुमार पुष्पांजय (JDU, बारबीघा) हैं, जिनके पास ₹94 करोड़ की संपत्ति है। वहीं पांचवें नंबर पर अरुण कुमार (RJD, तारापुर) हैं, जिनके पास ₹84 करोड़ की प्रोपर्टी है। यानी सिर्फ इन पांच प्रत्याशियों की कुल संपत्ति 586 करोड़ रुपये से अधिक है।

Bihar Election 2025 Top 5 richest candidates

🔹 40% उम्मीदवार करोड़पति, कुछ के पास बस 37 हजार रुपये

  • पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 519 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इनमें से 64 प्रत्याशी 5 करोड़ से ऊपर और 29 उम्मीदवार 10 करोड़ से अधिक के मालिक हैं।
  • वहीं दूसरी तरफ कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनकी हालत बेहद साधारण है। CPI ML के प्रृंदावन राज सी के पास सिर्फ ₹37,000 की संपत्ति दर्ज की गई है। यानी बिहार में धन की असमानता चुनावी मैदान में भी साफ झलक रही है।

🔹 आपराधिक रिकॉर्ड: 423 उम्मीदवारों पर केस, 2 रेप के आरोपी

  • बिहार चुनाव के पहले चरण में आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की संख्या भी कम नहीं है। 423 उम्मीदवारों (32%) के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं। 354 प्रत्याशी (27%) गंभीर अपराधों में आरोपी हैं।
  • 33 उम्मीदवारों पर हत्या, 86 पर हत्या के प्रयास, और 42 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के केस हैं। वहीं 2 प्रत्याशी रेप केस के आरोपी भी हैं। राजनीतिक दलों में देखें तो CPI ML के 93%, RJD के 76% और BJP के 65% प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।

🔹 शिक्षा का स्तर: आधे उम्मीदवार ग्रेजुएट या उससे ऊपर

  • हालांकि उम्मीदवारों की शिक्षा का स्तर पिछली बार की तुलना में थोड़ा बेहतर दिख रहा है। 651 उम्मीदवार (50%) के पास ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की डिग्री है।
  • 17 के पास LLB, 12 के पास इंजीनियरिंग, 12 के पास PhD, 5 MBBS, 3 MBA, और 2 MPhil डिग्री है। वहीं 519 उम्मीदवार (40%) ने केवल 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 105 उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं और 8 पूरी तरह निरक्षर हैं।

🔹 बिहार चुनाव पहला चरण: किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे

  • पहले फेज में एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने-अपने बड़े चेहरे उतारे हैं।
  • एनडीए: JDU (57), BJP (48), LJP (13), RLM (2), HAM (1)
  • महागठबंधन: RJD (72), कांग्रेस (24), CPI ML (14), VIP (6), CPI (6), CPM (3)
  • इसके अलावा कुछ छोटी पार्टियों और निर्दलीयों ने भी 6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बना दी है।

🔹 बिहार चुनाव पहला चरण: महिला उम्मीदवार सिर्फ 9%

बिहार की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अब भी सीमित है। पहले फेज में कुल 122 महिला उम्मीदवार (9%) ही हैं, जबकि 1,192 पुरुष प्रत्याशी (91%) मैदान में हैं।

एनडीए ने 34 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि महागठबंधन ने 30 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भोजपुरी स्टार्स भी मैदान में हैं। मैथिली ठाकुर (BJP, अलीनगर) और खेसारी लाल यादव (RJD, छपरा) चुनावी समर में जनता का समर्थन मांग रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण ने साफ कर दिया है कि यह मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक असमानता की तस्वीर भी है। एक तरफ अरबों की संपत्ति वाले उम्मीदवार हैं, तो दूसरी ओर ऐसे लोग भी हैं जिनके पास जीवनयापन के लिए सीमित संसाधन हैं। अपराध और शिक्षा के बीच झूलते इस चुनाव में मतदाताओं की भूमिका तय करेगी कि बिहार किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+