Bihar Chunav 2025: नीतीश के 'पेंशन दांव' को तेजस्वी ने बताया 'कॉपी पेस्ट', चुनाव के पहले क्रेडिट लेने की होड़

Bihar Chunav 2025 Tejashwi Yadav vs Nitish Kumar: बिहार की राजनीति इस समय पूरी तरह 'नकल बनाम असल' की बहस में उलझी हुई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है - और इस बार मुद्दा है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अब 'पेंशन पॉलिटिक्स' शुरू हो गई है।

बिहारचुनाव की तैयारियां अब सिर्फ रणनीतियों की नहीं, बल्कि क्रेडिट लेने की लड़ाई बनती जा रही हैं। नीतीश कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की घोषणा को पक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने "कॉपी-पेस्ट" कहकर खारिज कर दिया है। रविवार 22 जून को तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट पर कहा, ''अब सचमुच नीतीश जी थक चुके हैं। अब उनमें कुछ ओरिजिनल करने की ताकत नहीं बची है। अब वह बस तेजस्वी की नकल ही कर सकते हैं। बिहार की जनता असल और नकल का अंतर जानती है।'''

Tejashwi Yadav vs Nitish Kumar

🔴 तेजस्वी यादव का दावा: ''हमने जो कहा, नीतीश ने दोहराया'

तेजस्वी यादव ने में जोरदार अंदाज में कहा कि NDA सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब उनकी योजनाओं और घोषणाओं की नकल करने को मजबूर हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, ''हम निरंतर कह रहे है कि हम NDA सरकार को इतना मजबूर कर देंगे कि नीतीश कुमार हमारे हर वादे, योजना, विजन और सोच की नकल करेंगे। पहले नौकरी रोजगार की बात पर और अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन के विषय पर... नीतीश कुमार जी और बीजेपी को बारी-बारी हमारी हर बात की नकल करना पड़ रहा है।''

उन्होंने आगे कहा, ''जो मुख्यमंत्री 20 साल से लाख अनुनय, विनय एवं आंदोलन व आलोचना के बावजूद पेंशन नहीं बढ़ा रहे थे उसी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़ाकर ₹1500 करने की अपनी घोषणा और उसके प्रचार-प्रसार से सरकार को पेंशन बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया।''

🔴 तेजस्वी का आरोप- 20 साल तक नीतीश जी को पेंशन की कोई चिंता नहीं थी

तेजस्वी का आरोप है कि नीतीश कुमार को इतने सालों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की कोई चिंता नहीं थी, लेकिन जैसे ही RJD ने पेंशन को ₹1500 तक बढ़ाने का वादा किया और उसका प्रचार शुरू किया, सरकार दबाव में आ गई और आनन-फानन में घोषणा कर दी।

तेजस्वी ने कहा,

''20 साल से नीतीश कुमार को बिहार के दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं विधवा माताओं के कल्याण की सुध लेने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई, पर तेजस्वी ने अपने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री पर ऐसा दबाव बनाया कि मजबूर होकर नीतीश सरकार को अपना अहंकार त्याग दिव्यांगजन, विधवा एवं विद्धजनों का पेंशन बढ़ाना पड़ा। लेकिन फिर भी NDA सरकार व नीतीश कुमार हमारी बराबरी नहीं कर पाए, जहां हमने पेंशन को ₹1500 प्रति माह किए जाने का वादा करने के साथ साथ महंगाई के सूचकांक के अनुसार इसे समय-समय पर बढ़ाते रहने की बात कही, वहीं संवेदनहीन नीतीश कुमार हमारे द्वारा डाले गए दबाव के कारण ही हरकत में आए और केवल ₹1100 पर ही रुक गए।''

''हम विपक्ष में रहकर इतना करवा सकते हैं, सोचिए सरकार में आकर क्या करेंगे''

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में कहा, ''यह सब दिखाता है नीतीश कुमार और भाजपा नीतीश सरकार का ध्यान केवल चुनाव पर है। विपक्ष की लोकप्रियता और जनहित की राजनीति से NDA के लोग इतने घबराए हुए हैं कि तेजस्वी यादव की हर बात की नकल करते हैं। विवश होकर ही सही, एक आज्ञाकारी शिष्य की तरह सत्ता पक्ष, विपक्ष की सोच, दूरदृष्टि और राजनीति का अनुसरण और अनुकरण कर रहा है। जब हम विपक्ष में रहकर इतना कर और करवा सकते है तो सरकार में आने पर किस गति, दृष्टि, ब्लूप्रिंट और रोडमैप के साथ कार्य करेंगे यह आप सोचिए।''

🔴 पेंशन बढ़ाने की घोषणा: जन कल्याण या चुनावी चाल?

नीतीश सरकार ने हाल ही में वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया। सरकार का दावा है कि यह कदम गरीब और वंचित तबकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाया गया है।

लेकिन विपक्ष को यह घोषणा चुनावी मौसम का 'तुरुप का पत्ता' लग रही है। बिहार की राजनीति में सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हमेशा वोटरों के बीच प्रभावी मानी गई हैं। ऐसे में पेंशन बढ़ाने जैसा कदम सीधे तौर पर बुज़ुर्ग, गरीब और हाशिए पर खड़े वर्गों को साधने की कोशिश है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि NDA इस पहल को "गवर्नेंस का उदाहरण" बताएगी। जबकि RJD इसे "हमारी नीति की चोरी" कहकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

🔴 Bihar Chunva 2025: असल बनाम नकल की लड़ाई?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि RJD अब 'हमने कहा-उन्होंने किया' के नैरेटिव पर चुनावी जमीन तैयार कर रही है। तेजस्वी चाहते हैं कि जनता यह समझे कि असली सोच और दूरदृष्टि RJD के पास है, और सत्ता में वापसी की स्थिति में स्पीड, स्केल और सिस्टम तीनों के साथ बदलाव किया जाएगा।

बिहार चुनाव 2025 में अब सिर्फ घोषणाओं की नहीं, घोषणा की टाइमिंग और उसका असली स्रोत किसका है -इस बहस की भी बड़ी भूमिका होगी। सिर्फ विकास के वादों की नहीं, उन वादों की 'मूल रचना' किसकी थी - इसकी भी जंग छिड़ चुकी है। तेजस्वी यादव ने 'कॉपी कैट' शब्दों में एक तीखा लेकिन रणनीतिक तीर छोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+