बिहार में रिकॉर्ड तोड़ हुई वोटिंग, किसकी बनेगी सरकार? पहले कब पड़े थे सर्वाधिक वोट
Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर गुरुवार को 64.46% मतदान दर्ज हुआ जाे पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जो मुहिम छेड़ी, वो रंग लाई और बिहार में पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। ध्यान रहे बिहार में अभी 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग बाकी है, विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा बिहार में एक नया इतिहास रचने वाला है।
बिहार के इतिहास में ये पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इस रिकॉर्ड तोड़ मतदान का लाभ किसे मिलेगा? इसका सीधा फायदा सत्तारूढ़ नीतीश कुमार को मिलेगा या तेजस्वी यादव के प्रतिनिधित्व में चुनाव लड़ रहे इंडिया गठबंधन को? आइए पुराने वोटिंग रिकॉर्ड के जरिए समझते हैं पूरा समीकरण...

2020 में कितनी हुई थी वोटिंग?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2020 में कुल 56.9% मतदान हुआ था। वहीं पहले चरण की सीटों पर कुल 56.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मीनापुर में सबसे अधिक 65.3 प्रतिशत और कुम्हरार में सबसे कम 35.3 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर-मध्य बिहार के कुछ क्षेत्रों में वोटिंग को लेकर अधिक उत्साह देखने को मिला, जबकि शहरी क्षेत्रों और राजधानी पटना के आसपास की कई सीटों पर मतदान प्रतिशत कम रहा था। भाजपा-जेडीयू के गठबंधन एनडीए को बहुमत मिला और नीतीश कुमार फिर सत्ता में आए।
2025 में पहले चरण में कितना अधिक हुआ मतदान?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 64.46% मतदान हुआ जो पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव से 3-4% अधिक है। 2020 में बिहार में कुल 56.9% मतदान हुआ था।
पहले कब हुआ था सर्वाधिक मतदान, किसकी बनी थी सरकार?
आंकड़ों के अनुसार 2000 में बिहार में 62.6% प्रतिशत वोटिंग हुई थी। चुनाव परिणाम में आरजेडी को सर्वाधिक वोट मिले लेकिन बहुमत का आंकड़ा आरजेडी नही पार कर पाई। उस समय वर्तमान समय की तरह जेडीयू और भाजपा का गठबंधन था। पूर्व सीएम लालू की पत्नी राबउीदेवी ने बहुमत का दावा करते हुए मुख्यमंत्री पद संभाला और उनकी सरकार 2005 तक चली और रानजीतिक कारणों से दोबारा चुनाव हुए।

रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के क्या है असल मायने?
चुनावी एक्सपर्ट क की माने तो अगर बिहार में 2025 में वोटिंग प्रतिशत 65% तक पहुंचता है, तो ये बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचेगा और आजादी के बाद से लेकर अब तक बिहार में हुए चुनाव के रिकार्ड को ब्रेक कर देगा। ये बिहार में चुनाव से पहले करवाए गए SIR के महत्व का बड़ा उदाहरण होगा।
अत्यधिक मतदान क्या नीतीश सरकार के लिए खतरे की घंटी?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार पहले यह आम धारणा थी कि अधिक मतदान का मतलब "सत्ता विरोधी लहर" (anti-incumbency) होता है यानी जनता बदलाव चाहती है। लेकिन बिहार समेत कई राज्यों में पिछले एक दशक में यह पैटर्न बदला है। अब अधिक मतदान "प्रो-इनकंबेंसी" (pro-incumbency) यानी सरकार के समर्थन का संकेत भी हो सकता है।
15 वर्षो के बाद आया उछाल
2005 से 2020 तक बिहार में मतदान दर में कोई बड़ा उछाल या गिरावट नहीं आई। इस बार रिकाॅर्ड तोड़ वोटिंग का मतलब है कि गाँवों में सड़कें, बिजली और सुरक्षा की स्थिति सुधरी है, जिसका असर आम जन-जीवन पर पड़ा है और यूथ, महिला समेत हर वर्ग के वोटरों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पुराना रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया।
महिलाओं की भूमिका निर्णायक बनेगी
- 2010 के बाद से महिला मतदाता पुरुषों से ज़्यादा मतदान करने लगीं, जो कि बिहार की राजनीति में एक game-changer साबित हुआ।
- महिलाओं के बीच शासन, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण योजनाओं का प्रभाव अधिक दिखा, इससे नीतीश कुमार की "सुशासन" छवि मजबूत हुई।
वोटिंग प्रतिशत कैसा रहा?
- 1950-60: मतदान सिर्फ 40-45%
- 1970: पहली बार 50% पार
- 2000: रिकॉर्ड 62.6% (राष्ट्रपति शासन के दौरान जब बिहार राज्य का विभाजन नहीं हुआ था, झारखंड भी साथ था।)
- 2005: भारी गिरावट (46.5%) और सत्ता परिवर्तन
- 2010: मतदान में उछाल और स्थायी राजनीतिक परिवर्तन
- यानी, 2005-2010 की अवधि बिहार की लोकतांत्रिक यात्रा का "turning point" रही।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications