Bihar Election 2025: पीएम मोदी आज सीतामढ़ी और बेतिया में भरेंगे हुंकार, अमित शाह बनमनखी में करेंगे संबोधित
Bihar News In Hindi Today, (8 November): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है। पटना से लेकर गयाजी तक हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे दो विशाल जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 8 नवंबर को बिहार में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली जनसभा सुबह 11 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में होगी।

इसके बाद, प्रधानमंत्री की दूसरी जनसभा दोपहर 1 बजे बेतिया में निर्धारित है, जहां वह चनपटिया प्रखंड के कुड़िया कोठी स्थित चनपटिया चीनी मिल फार्म से जनता से सीधा संवाद करेंगे और चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह बनमनखी में करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह बनमनखी के गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के क्रीडा मैदान पर एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने आगामी आठ नवंबर को बनमनखी में केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन के इस सूचना की पुष्टि की है।
पहले चरण में हुआ रिकॉर्ड तोड़ मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 64.66 प्रतिशत का अनंतिम मतदान दर्ज किया गया है, जो राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक है। इससे पहले, विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 2000 में 62.57 प्रतिशत था, जबकि लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक रिकॉर्ड 1998 में 64.6 प्रतिशत रहा था।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस भारी मतदान के लिए मतदाताओं और चुनाव कर्मियों को धन्यवाद दिया। यह रिकॉर्ड तोड़ उत्साह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव से पहले हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विवादास्पद अभ्यास में 47 लाख नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे, जिसे विपक्ष ने गरीब और वंचित समूहों के मतदाताओं को वंचित करने का प्रयास बताया था।












Click it and Unblock the Notifications