Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025 Phase 2: दूसरे चरण में किस पार्टी के सबसे ज्यादा उम्मीदवार? पूरी लिस्ट और आंकड़े

Bihar Election 2025 Phase 2nd: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है और अब पूरा फोकस दूसरे और आखिरी चरण पर आ गया है। अब दूसरों चरण में कुल 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनका भाग्य 11 नवंबर को ईवीएम में कैद होगा। सभी दलों ने इस चरण को जीत का सेमीफाइनल मानते हुए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस पार्टी के उम्मीदवार दूसरे चरण में सबसे ज्यादा हैं।

महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) दूसरे चरण में सबसे आगे है। पार्टी को कुल 243 सीटों में से 143 सीटें मिली हैं। पहले चरण में RJD के 73 उम्मीदवारों की किस्मत तय हो चुकी है, जबकि अब 70 उम्मीदवार दूसरे चरण में मैदान में हैं।

Bihar Election 2025 Phase 2nd

RJD के अलावा कांग्रेस के 37 उम्मीदवार, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के 10, और अन्य सहयोगी दलों के 5 उम्मीदवार इस चुनावी जंग में उतरे हैं। महागठबंधन का यह चरण इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से पार्टी अपनी सीटों की संख्या में बड़ी बढ़त हासिल करने की उम्मीद रखती है।

🔹 NDA के कितने उम्मीदवार मैदान

दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी पीछे नहीं है। इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 53 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पहले चरण में उनके 48 प्रत्याशी मैदान में थे। जेडीयू (JDU) के 44 उम्मीदवार और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के 15 उम्मीदवार भी इस दौर में किस्मत आजमा रहे हैं। इसके साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के 4 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के 6 उम्मीदवार NDA के लिए काम कर रहे हैं। बीजेपी और जेडीयू ने संयुक्त रणनीति बनाते हुए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है।

🔹 बड़े नेताओं की एंट्री से गरमाया चुनावी माहौल

दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी लगातार रैलियां कर रहे हैं।

राजद की ओर से तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। चुनावी प्रचार का आखिरी दिन 9 नवंबर की शाम तक तय किया गया है। इसके बाद 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

🔹 बिहार चुनाव में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी?

  • 2025 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी घटकर 9.75% पर आ गई है। कुल 2616 उम्मीदवारों में से सिर्फ 255 महिलाएं मैदान में हैं। यह आंकड़ा 2020 के चुनाव के मुकाबले 1.25% कम है। 2020 में तीन चरणों में कुल 370 महिलाएं चुनाव लड़ चुकी थीं। इस बार बसपा (BSP) और जनसुराज पार्टी ने सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है-बसपा ने 180 में से 26, जबकि जनसुराज ने 231 में से 25 महिलाओं को मौका दिया।
  • राजद ने 140 में से 23, जेडीयू ने 101 में से 13, भाजपा ने 101 में से 12, कांग्रेस ने 5, रालोजपा ने 7 और लोजपा (रामविलास) ने 5 महिलाओं को टिकट दिया है।
  • आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3, हम सेक्युलर ने 2, द प्लूरल्स पार्टी ने 2, एसआईएमआईएम, सीपीआई (एमएल), वीआईपी, रालोमो और आईआईपी ने भी एक-एक महिला उम्मीदवार को मौका दिया है। महागठबंधन से भाकपा और माकपा दलों ने किसी भी महिला को टिकट नहीं दिया।
  • निर्दलीय उम्मीदवारों में भी महिलाओं की संख्या बेहद कम है-926 निर्दलीय उम्मीदवारों में से सिर्फ 85 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार मैदान में हैं।

🔹 निर्णायक चरण की तरफ बढ़ता बिहार

अब सभी की नजरें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी वोटर्स बड़ी संख्या में घरों से निकलेंगे। किसके सिर सजेगी बिहार की सत्ता का ताज-RJD या NDA? इसका जवाब 14 नवंबर को मतगणना के बाद मिलेगा, लेकिन इतना तय है कि बिहार की राजनीति में यह चुनाव कई समीकरण बदलने वाला साबित होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+