Opinion poll: बिहार में कौन सी जाति किस पार्टी को देगी वोट? यादव किसका देंगे साथ, कास्ट सर्वे ने किया हैरान
Bihar Election 2025 Opinion poll: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच InkInsight द्वारा जारी एक ताजा ओपिनियन पोल ने सभी दलों के लिए बड़ा संदेश दिया है। सर्वे में सबसे खास बात जातीय समीकरण को लेकर रही, जो बिहार की राजनीति का सबसे निर्णायक पक्ष माना जाता है।
बिहार की राजनीति में जातिगत समीकरण हमेशा चुनावी जीत-हार को तय करते आए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और अन्य सहयोगी दलों के गठबंधन NDA यादव-मुस्लिम वोट बैंक के इतर ओबीसी, EBC, SC और उच्च जाति में मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वामपंथी दल) अपना पारंपरिक वोट बैंक बनाए रखने की जद्दोजहद में है।

बिहार में जाति आधारित हुई वोटिंग तो कौन किसको देगा वोट?
🔴 InkInsight ओपिनियन पोल के मुताबिक जातिगत आधार पर महागठबंधन को यादव 56.9%, अनुसूचित जनजाति यानी एसटी 53.2% और मुस्लिम 68.1% समुदायों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अन्य सभी प्रमुख जाति समूहों का झुकाव फिलहाल एनडीए की ओर दिखाई दे रहा है। 32.5% यादव भी NDA के सपोर्ट में हैं। वहीं 25% से कम मुस्लिम वोटर NDA के साथ हैं।
🔴 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जाति कुर्मी समुदाय के 85.1% लोग एनडीए के समर्थन में हैं। इसके अलावा हिंदू सवर्ण (Upper Caste) के 79.4% मतदाता भी एनडीए के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
🔴 इसी तरह कोइरी/कुशवाहा समुदाय के 66.2%, दुसाध/पासी समुदाय के 59.2%, गैर-यादव ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग के 57.3%, और अन्य अनुसूचित जातियों (SC) के 52.6% लोग भी एनडीए के समर्थन में दिख रहे हैं।
🔴 दिलचस्प बात यह है कि यादव समुदाय, जिसे आमतौर पर महागठबंधन का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है, उसमें से भी 32.5% लोगों ने एनडीए को वोट देने की बात कही है। यह आंकड़ा महागठबंधन के लिए चिंता का कारण बन सकता है।
बिहार सर्वे: जातिगत समीकरणों का पूरा विश्लेषण
| जातीय समूह | NDA को समर्थन | महागठबंधन को समर्थन |
| यादव | 32.5% | 56.9% |
| मुस्लिम | 25% से कम | 68.1% |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 40% से कम | 53.2% |
| कुर्मी (CM नीतीश की जाति) | 85.1% | बहुत कम |
| कोइरी/कुशवाहा | 66.2% | 30% से कम |
| दुसाध/पासी | 59.2% | 35% के आसपास |
| अन्य गैर-यादव OBC/EBCC | 57.3% | 30% से कम |
| अन्य SC समूह | 52.6% | 35% से कम |
सर्वे के मुताबिक बिहार में किसकी बन सकती है सरकार?
InkInsight के अनुसार NDA को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि विपक्षी महागठबंधन कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पा रहा है। 48.9% लोग NDA के समर्थन में हैं, जबकि महागठबंधन को 35.8% वोट मिलने की संभावना जताई गई है। ये आंकड़े मई महीने में आए पहले सर्वे के नतीजों की ही पुष्टि करते हैं, जिससे साफ है कि जनता में NDA की पकड़ मजबूत बनी हुई है।
महिलाओं और बुज़ुर्गों का रुझान
54.7% महिलाएं NDA के पक्ष में हैं, जबकि सिर्फ 31.2% महिलाओं ने महागठबंधन को प्राथमिकता दी। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 53% मतदाता NDA के समर्थन में हैं, जिससे पता चलता है कि बुजुर्ग वोटर भी सत्तारूढ़ दलों से संतुष्ट हैं।
अगर यह ओपिनियन पोल आगामी रुझानों का संकेत है, तो 2025 के चुनाव में NDA को एक बार फिर सरकार बनाने का जनादेश मिल सकता है। बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्रों में इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications