नीतीश या तेजस्वी—बिहार में कौन सी जाति वाले किसको देंगे वोट? जातीय समीकरणों वाले सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
Bihar opinion poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सर्वे और राजनीतिक विश्लेषण तेज हो गए हैं। JVC के ताजा सर्वे में जातीय समीकरण और वोट शेयर को लेकर कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। यह सर्वे दिखाता है कि किस जाति वर्ग का रुझान किस दल की ओर है और इससे चुनावी तस्वीर किस तरह बन सकती है।
JVC सर्वे में कुल 63,419 लोगों की राय शामिल की गई। इसमें से 34,560 पुरुष और 28,859 महिलाएं थीं। यह सर्वे 7 जुलाई से 18 अगस्त 2025 के बीच कराया गया था। सर्वे नतीजों के अनुसार इस बार बिहार की जंग में एनडीए आगे नजर आ रहा है। अनुमान लगाया गया है कि कुल 245 विधानसभा सीटों में से एनडीए के खाते में करीब 136 सीटें जा सकती हैं। दूसरी ओर महागठबंधन को केवल 75 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है। आइए जानें बिहार में कौन सी जाति किस पार्टी पर करेंगे भरोसा?

✅ बिहार जातीय आधार पर वोट शेयर (Bihar Vote Share by Caste)
सर्वे के अनुसार, बिहार की प्रमुख जातियों का वोट शेयर इस प्रकार बंटा है...
🔹 EBC (अति पिछड़ा वर्ग - 31%)
- NDA: 18.6%
- महागठबंधन (MGB): 7.44%
- जन सुराज पार्टी: 2.17%
🔹 UC (सवर्ण - 10.5%)
- NDA: 6.3%
- MGB: 1.79%
- जन सुराज: 0.73%
🔹 महादलित (14%)
- NDA: 6.3%
- MGB: 4.9%
- जन सुराज: 1.68%
🔹 नॉन यादव OBC (11%)
- NDA: 7.7%
- MGB: 1.65%
- जन सुराज: 1.32%
🔹 पासवान (5%)
- NDA: 3.25%
- MGB: 1.25%
- जन सुराज: 0.35%
🔹 यादव (14%)
- NDA: 2.1%
- MGB: 10.92%
- जन सुराज: 0.70%
🔹 मुस्लिम (14.4%)
- NDA: 0.72%
- MGB: 10.8%
- जन सुराज: 2.16%
🔹 कुल मिलाकर
- NDA = 44.97%
- MGB = 38.75%
- जन सुराज = 9.11%
✅ जातीय समर्थन का अनुपात (Caste Matrix at Bihar)
जातीय आधार पर समर्थन की प्रतिशतता इस प्रकार है:
- EBC: NDA 60%, MGB 24%, जन सुराज 9%
- UC: NDA 60%, MGB 17%, जन सुराज 22%
- महादलित: NDA 45%, MGB 35%, जन सुराज 12%
- नॉन यादव OBC: NDA 70%, MGB 15%, जन सुराज 12%
- पासवान: NDA 65%, MGB 25%, जन सुराज 7%
- यादव: NDA 15%, MGB 78%, जन सुराज 5%
- मुस्लिम: NDA 5%, MGB 75%, जन सुराज 15%
✅ कुल वोट शेयर का अनुमान (Vote Share Projection Bihar Election 2025)
सर्वे के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोट शेयर इस तरह बंट सकता है:
- NDA (बीजेपी + जेडीयू) → 42% से 46%
- महागठबंधन (RJD + कांग्रेस) → 37% से 41%
- जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर) → 9% से 11%
- अन्य → 7% से 8%
सर्वे से साफ है कि बिहार का चुनाव एक त्रिकोणीय मुकाबला बनता जा रहा है। NDA अभी भी सबसे मजबूत स्थिति में है। महागठबंधन को यादव-मुस्लिम समीकरण से बड़ा आधार मिल रहा है।
जन सुराज पार्टी पहली बार मुकाबले में मजबूती से जगह बना रही है और 9-11% वोट लेकर चुनावी खेल बिगाड़ सकती है। बिहार चुनाव 2025 का असली रोमांच इसी पर होगा कि क्या NDA अपनी बढ़त बरकरार रख पाएगा, या महागठबंधन जातीय समीकरण के दम पर सत्ता में वापसी करेगा, या फिर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी चुनावी राजनीति में नई कहानी लिखेगी।












Click it and Unblock the Notifications