प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में दे सकते हैं बड़ा सरप्राइज! सर्वे में जो कहा गया वो तेजस्वी को कर सकता है परेशान
Bihar Election 2025 opinion poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी पूरी जोर-शोर से चल रही है। सामने आए एक नए सर्वे ने राजनीतिक माहौल में एक बड़ा उलटफेर का संकेत दे दिया है। टाइम्स नाउ-जेवीसी द्वारा कराए गए ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक बड़ी जीत के कगार पर दिख रहा है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली खबर प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज से जुड़ी है।
टाइम्स नाउ-जेवीसी के जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक बीजेपी और JD(U) के नेतृत्व में NDA 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 136 सीटों तक जीत हासिल कर सकती है, जो बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों को आसानी से पार कर जाती है। यह नतीजा स्पष्ट करता है कि NDA की पकड़ अभी भी मजबूत है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला महागठबंधन, जिसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं, राज्य में 75 सीटें जीत सकता है।

🔴 प्रशांत किशोर के जन सुराज का 'सुपरइम्पैक्ट'
लेकिन राजनीतिक रणनीतिकार JVC Sreeram ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा कि सर्वे ने चुनाव को लेकर एक "बहुत बड़ा सरप्राइज" उजागर किया है। उनका कहना है कि प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज वामपंथी गढ़ों में गहरी छाप छोड़ सकती है।
सर्वे में बताया गया है कि CPI, CPI (ML) और CPI(M) क्षेत्रों में युवा मतदाता जो पहले वामपंथी पार्टियों का समर्थन करते थे, अब धीरे-धीरे जन सुराज की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऊंची जातियों से भी जन सुराज को मजबूत समर्थन मिल रहा है। अगर ऐसा हुआ तो ये महागठबंधन के लिए परेशानी की बात हो सकती है क्योंकि वामपंथी दल महागठबंधन का हिस्सा हैं।
सर्वे में बताया गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए भी प्रशांत किशोर लोगों की पसंद हैं। सर्वे में बिहार की 14 फीसदी जनता ने कहा है कि वो सीएम के लिए प्रशांत किशोर को पसंद करते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद की रेस में तेजस्वी यादव 30% के साथ सबसे आगे हैं। वहीं नीतीश कुमार 23% के साथ दूसरे नंबर पर हैं। प्रशांत किशोर 14% के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
🔴 बिहार चुनाव 2025 सर्वे : कौन हैं मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद?
- तेजस्वी यादव: 30%
- नीतीश कुमार: 23%
- प्रशांत किशोर: 14%
- चिराग पासवान: 9%
- सम्राट चौधरी: 9%
- भाजपा से कोई: 5%
- महागठबंधन से कोई और: 10%
टाइम्स नाउ-जेवीसी ने यह सर्वेक्षण 7 जुलाई से 18 अगस्त के बीच किया। कुल 63,419 लोगों से राय ली गई, जिनमें 34,560 पुरुष और 28,859 महिलाएं शामिल थीं।
🔴 बिहार चुनाव 2025: कौन जीत सकता है और कौन हार सकता है? सीटों के आंकड़े बताते हैं कहानी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अब बस कुछ ही महीने बाकी हैं, और राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन से दल कितनी सीटों पर कब्जा कर पाएंगे। ओपिनियन पोल ने 2020 के पिछले चुनाव की तुलना में दलों के संभावित प्रदर्शन का अनुमान लगाया है।
1. BJP (भारतीय जनता पार्टी)
बीजेपी पिछले चुनाव में 74 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी। पोल के अनुसार 2025 में इसका अनुमान बढ़कर 81 सीटों तक पहुँच सकता है, यानी 7 सीटों का फायदा। यह पार्टी बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है।
2. JD(U) (जनता दल यूनाइटेड)
JD(U) के लिए स्थिति विपरीत है। 2020 में पार्टी ने 43 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उनका अनुमानित आंकड़ा 31 सीट है। इसका मतलब 12 सीटों का नुकसान।
3. कांग्रेस
कांग्रेस भी पिछली बार की तुलना में कमजोर स्थिति में दिख रही है। 2020 में 19 सीटें जीतने वाली पार्टी इस बार केवल 10 सीटें हासिल कर सकती है, यानी 9 सीटों की गिरावट।
4. RJD (राष्ट्रीय जनता दल)
RJD का आंकड़ा सबसे बड़ा झटका दर्शाता है। 2020 में पार्टी ने 75 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार केवल 52 सीटों का अनुमान है। इसका मतलब 23 सीटों की भारी कमी।
5. नए और छोटे दल
- Jan Suraaj Party: इस बार 2 सीटें जीत सकती है, जो 2020 में 0 थीं।
- AIMIM: 5 सीटों से घटकर 3 सीटों तक संभावित।
- BSP (बहुजन समाज पार्टी): 1 सीट पर स्थिर।
विश्लेषक मानते हैं कि यह बदलाव राजनीतिक गठबंधनों, स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की लोकप्रियता पर निर्भर करेगा। RJD और कांग्रेस जैसी पार्टियों को अपने सीट शेयरिंग और चुनाव रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
🔴 बड़ी टक्कर NDA और INDIA ब्लॉक के बीच, लेकिन प्रशांत किशोर कर सकते हैं कमाल
बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। मुख्य मुकाबला NDA (BJP + JD(U)) और इंडिया ब्लॉक (कांग्रेस + RJD) के बीच है। इस बार यह पहला मौका है जब प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज चुनाव मैदान में उतर रही है।
यदि सर्वे के रुझान सही साबित होते हैं, तो बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की पार्टी एक अप्रत्याशित बदलाव ला सकती है। युवा और वामपंथी गढ़ों में इसका असर देखने को मिल सकता है, जो आने वाले चुनावों को और भी रोमांचक बना देगा।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications