Mahagathbandhan में सीट पर घमासान: राहुल गांधी के एक फोन ने बदल दिया गेम! मुकेश सहनी ने अचानक क्यों टाली PC?
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन (INDIA गठबंधन) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है। पहले चरण के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख (17 अक्टूबर) नजदीक होने के बावजूद अभी तक गठबंधन का फाइनल फॉर्मूला सामने नहीं आया है।
इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी दोपहर 12 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को अचानक शाम 4 बजे के लिए टाल दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सहनी को फोन किया है, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की टाइमिंग में यह बदलाव हुआ है। यह भी माना जा रहा है कि सहनी जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं।

मुकेश सहनी की नाराजगी और राहुल गांधी का हस्तक्षेप
अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फाइनल फॉर्मूला और उम्मीदवारों की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं होने के कारण मुकेश सहनी कांग्रेस के रवैये से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसके कारण राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी बिहार में 60 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं है, जिससे वीआईपी (VIP) पार्टी के साथ पेच फंस रहा है।
बिहार तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने सहनी से फोन पर बातचीत कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि वीआईपी के साथ सम्मानजनक समझौता किया जाएगा। सहनी ने राहुल गांधी से फोन पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक किसी उम्मीदवार को सिंबल नहीं दिया है और जल्द सहमति न बनने से पार्टी के अंदर नाराजगी बढ़ सकती है, इसलिए सीटों पर जल्द फाइनल सहमति बनाने की मांग की गई है।
सीट शेयरिंग पर क्यों नहीं बन पा रही सहमति?
मुकेश सहनी से सहमति नहीं बन पाने का मुख्य कारण सीटों की मांग है। यह जानकारी सामने आ रही है कि आरजेडी (RJD) ने मुकेश सहनी को 18 सीटों का ऑफर दिया है, लेकिन मुकेश सहनी कुछ ऐसी सीटें मांग रहे हैं, जिन पर कांग्रेस या आरजेडी दोनों ही अपना दावा ठोक रहे हैं। इसी वजह से महागठबंधन में यह रस्साकस्सी जारी है और सीट शेयरिंग को लेकर कोई फाइनल फॉर्मूला तैयार नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications