BJP Candidate List 2025: मैथिली ठाकुर को टिकट मिला या नहीं? BJP ने बेनीपट्टी सीट से टिकट का किया ऐलान

BJP Candidate List 2025: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। इस सूची में 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसमें कई बड़े चेहरों को मौका दिया है वहीं कई महत्वपूर्ण सीटों पर बीजेपी ने रणनीति में बदलाव किया है।

हाल के दिनों में मैथिली ठाकुर के बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें काफी तेज़ थीं। गायिका ने खुद भी बिहार से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की थी। माना जा रहा था कि भाजपा मैथिली ठाकुर को बिहार की बेनीपट्टी से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है। आइए जानते हैं क्‍या मैथिली ठाकुर क्‍या BJP ने दिया टिकट?

BJP Candidate List 2025

मैथिली ठाकुर क्‍या BJP ने दिया टिकट?

याद रहे भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मैथिली ठाकुर की मुलाकातों और तावड़े के ट्वीट के बाद मधुबनी की बेटी मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई थी। हालांकि, मंगलवार को भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्‍ट के बाद मैथिली ठाकुर को तगड़ा झटका लगा है। प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम भाजपा के उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट में नहीं है। हालांकि खबर है कि मैथिली ठाकुर भाजपा की सदस्‍यता आज लेने वाली हैं।

बेनीपट्टी से भाजपा ने किसे बनाया उम्‍मीदवार?

भाजपा ने मधुबनी की बेनीपटृी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा पर फिर से विश्वास जताया है। 68 वर्षीय विनोद नारायण झा 1977 के जेपी आंदोलन से राजनीति में सक्रिय हैं और दो बार वधायक और एक बार विधान पार्षद रह चुके हैं। बीजेपी ने उनके अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ को देखते हुए उनका टिकट नहीं काटा, उन्‍हें एक बार फिर मौका दिया है।

मैथिली ठाकुर बेनीपट्टी की मूल निवासी हैं

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली मैथिली ठाकुर मात्र 11 साल की उम्र में ज़ी टीवी के 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' से सुर्खियों में आई थीं। अब 25 वर्ष की मैथिली भोजपुरी, मैथिली और हिंदी भजनों के साथ-साथ लोकगीतों के लिए भी जानी जाती हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था, जिससे उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हुई।

तावड़े की पोस्‍ट से मैथिली की जागी उम्‍मीद पर फिरा पानी

विनोद तावड़े मैथिली ठाकुर के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा था "बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर बदलते बिहार की रफ़्तार को देखकर फिर से अपने राज्य लौटना चाहती हैं। हमने उनसे आग्रह किया कि वे बिहार के विकास में अपना योगदान दें।" इस ट्वीट के बाद मैथिली को बेनीपट्टी से टिकट मिलने की संभावनाएं जताई जा रही थीं, जिस पर अब पानी फिर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+