Bihar Election: JDU के 101 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, किस जाति को मिला सबसे ज्यादा टिकट, पढ़ें हर बड़ी बात
Bihar Election 2025 (JDU Candidate List): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अब चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने सभी 101 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने जातीय संतुलन का पूरा ध्यान रखते हुए यह लिस्ट तैयार की है। दूसरी लिस्ट में 44 नाम शामिल किए गए हैं, जबकि इससे पहले 57 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए जा चुके थे।
जातीय समीकरण का पूरा ध्यान, पिछड़ा वर्ग को सबसे ज्यादा टिकट
इस बार JDU ने सामाजिक समीकरण साधने के लिए जातिगत प्रतिनिधित्व पर खास फोकस किया है। पार्टी की फाइनल लिस्ट के मुताबिक, 37 उम्मीदवार पिछड़े वर्ग से हैं, 22 अति पिछड़ा, 22 सामान्य वर्ग, 4 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) और 1 अनुसूचित जनजाति से हैं। यानी पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग मिलाकर 59 टिकट, जो पूरे लिस्ट का लगभग 60 प्रतिशत है। यही बताता है कि नीतीश कुमार इस बार भी सामाजिक न्याय की राजनीति पर पूरा भरोसा कर रहे हैं।

महिलाओं और अल्पसंख्यकों को भी मौका
पार्टी ने इस बार 13 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ अनुभवी नेता। वहीं 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर JDU ने अल्पसंख्यक समुदाय को भी साधने की कोशिश की है।
बाहुबली से लेकर मंत्री तक -सभी को मिली जगह
JDU की लिस्ट में सत्ता और सियासत दोनों का दिलचस्प मिश्रण दिखता है। इस लिस्ट में 37 मौजूदा विधायक, 12 मंत्री और 2 पूर्व सांसदों को दोबारा मौका मिला है। वहीं, बाहुबली नेताओं पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। अनंत सिंह, अमरेंद्र पांडेय और धूमल सिंह जैसे नाम एक बार फिर JDU के सिंबल पर मैदान में उतरेंगे।
चर्चित चेहरों में एक नाम है राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी का, जिन्होंने कभी तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना 'जर्सी गाय' से की थी। उन्हें फिर से मौका देकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि जीत की क्षमता को प्राथमिकता दी जा रही है।
जेडीयू के 101 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट (JDU Full list 101 Candidate)
- वाल्मीकिनगर सीट - धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
- सिकटा सीट - समृद्ध वर्मा
- नरकटिया सीट - विशाल साह
- केसरिया सीट - शालिनी मिश्रा
- शिवहर सीट - श्वेता गुप्ता
- सुरसंड सीट - नागेन्द्र राऊत
- रुन्नीसैदपुर सीट - पंकज मिश्रा
- हरलाखी सीट - सुधांशु शेखर
- बाबूबरही सीट- मीना कामत
- फुलपरास सीट - शीला मंडल
- लौकहा सीट - सतीश साह
- निर्मली सीट - अनिरूद्ध प्रसाद यादव
- पिपरा सीट - राम विलास कामत
- सुपौल सीट - विजेन्द्र प्रसाद यादव
- त्रिवेणीगंज सीट - सोनम रानी सरदार
- रानीगंज सीट - अचमित ऋषिदेव
- अररिया सीट - शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट सीट - जनाब मंजर आलम
- ठाकुरगंज सीट - गोपाल अग्रवाल
- अमौर सीट- सबा जफर
- रूपौली - कलाधर मंडल
- धमदाहा सीट - लेशी सिंह
- कदवा सीट - दुलालचंद्र गोश्वामी
- मनिहारी सीट - शंभु सुमन
- बरारी सीट - विजय सिंह निषाद
- गोपालपुर सीट - बुलो मंडल
- सुल्तानगंज सीट - ललीत नारायण मंडल
- कहलगांव सीट - शुभानंद मुकेश
- अमरपुर सीट - जयंत राज
- धोरैया सीट- मनीष कुमार
- बेलहर सीट - मनोज यादव
- चैनपुर सीट- मो० जमा खान
- करगहर सीट - बशिष्ठ सिंह
- काराकाट सीट - महाबली सिंह
- नोखा सीट - नागेन्द्र चन्द्रवंशी
- कुर्था सीट - पप्पु कुमार वर्मा
- जहानाबाद सीट - चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
- घोसी सीट - ऋतुराज कुमार
- नबीनगर सीट - चेतन आनंद
- रफीगंज सीट - प्रमोद कुमार सिंह
- बेलागंज सीट - मनोरमा देवी
- नवादा सीट - विभा देवी
- झाझा सीट - दामोदर रावत
- चकाई सीट - सुमित कुमार सिंह
- आलम नगर- नरेन्द्र नारायण यादव
- बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
- सिंहेश्वर (अ.जा.)- रमेश ऋषिदेव
- मधेपुरा-मती कविता साह
- सोनबरसा (अ.जा.)- रत्नेश सादा
- महिषी- गुंजेश्वर साह
- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.)- अतिरेक कुमार
- बेनीपुर- विनय चौधरी
- दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
- बहादुरपुर- मदन सहनी
- गायघाट-मती कोमल सिंह
- मीनापुर- अजय कुशवाहा
- सकरा (अ.जा.)- आदित्य कुमार
- कांटी-ई.० अजीत कुमार
- कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
- भोरे (अ.जा.)- सुनील कुमार
- हथुआ- रामसेवक सिंह
- बरौली- मंजीत सिंह
- जीरादेई- भीम कुशवाहा
- रघुनाथपुर- विकास कुमार सिंह उर्फ जोशू सिंह
- बड़हरिया- इन्द्रदेव पटेल
- महाराजगंज- हेम नारायण साह
- एकमा- घुमल सिंह
- माँझी- रणवीर सिंह
- परसा- छोटे लाल राय
- वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
- राजापाकर (अ.जा.)- महेन्द्र राम
- महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
- कल्याणपुर (अ.जा.)- महेश्वर हजारी
- वारिसनगर-डॉ० माजरीक मृणाल
- समस्तीपुर-मती अश्वमेध देवी
- मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
- सराय रंजन- विजय कुमार चौधरी
- विभूतिपुर-मती रवीना कुशवाहा
- हसनपुर- राज कुमार राय
- चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
- मटिहानी- राजकुमार सिंह
- अलौली (अ.जा.)- रामचंद्र सदा
- खगड़िया- बब्बू मंडल
- बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
- जमालपुर- नविकेता मंडल
- सूर्यगढ़ा- रामिनंदन मंडल
- शेखपुरा- रणवीर कुमार सोनी
- बरबीघा-डॉ० कुमार पुष्पदंजय
- अस्थावाँ- जितेन्द्र कुमार
- राजगीर (अ.जा.)- कौशल किशोर
- इस्लामपुर- रुहेल रंजन
- हिलसा- कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
- नालन्दा- श्रवण कुमार
- हरनौत- हरिनारायण सिंह
- मोकामा- अनन्त सिंह
- फुलवारी (अ.जा.)- श्याम रजक
- मसौढ़ी (अ.जा.)- अरुण माँझी
- संदेश- राधा चरण साह
- जगदीशपुर-भगवान सिंह कुशवाहा
- डुमराँव- राहुल सिंह
- राजपुर (अ.जा.)- संतोष कुमार निराला












Click it and Unblock the Notifications