Jansuraj Candidate List: पीके की पार्टी जनसुराज ने जारी की पहली लिस्ट, रितेश पांडे से प्रीति किन्नर तक को टिकट
Bihar Election 2025 (Jansuraj Candidate List): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने आज यानी 9 अक्टूबर (गुरुवार) को अपने पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इन नामों में भोजपुरी स्टार रितेश पांडे से लेकर प्रीति किन्नर तक कई चर्चित और नए चेहरे शामिल हैं।
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे को मिला मौका
जनसुराज पार्टी की पहली लिस्ट में सबसे चर्चित नाम है भोजपुरी गायक रितेश पांडे का, जिन्हें करगहर सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी मानती है कि रितेश पांडे की लोकप्रियता और युवाओं में उनकी पकड़ जनसुराज को एक नया चेहरा देगी। इस लिस्ट में गोपालगंज की भोरे विधानसभा सीट से प्रीति किन्नर, दरभंगा सदर से आर.के. मिश्रा, सहरसा शहर से किशोर मुन्ना, छपरा शहर से पूर्व एडीजी जेपी सिंह और इमामगंज से अजीत राम को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने कुम्हार से केसी सिन्हा, शेरघाटी से पवन किशोर और सारण जिले की मांझी सीट से वाईवी गिरि को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
किन उम्मीदवारों को मिला टिकट?
1. प्रीति किन्नर- गोपालगंज की भोरे विधानसभा सीट
2. आर.के. मिश्रा- दरभंगा सदर विधानसभा सीट
3. किशोर मुन्ना-सहरसा शहर विधानसभा सीट
4. पूर्व एडीजी जेपी सिंह-छपरा शहर विधानसभा सीट
5. अजीत राम-इमामगंज विधानसभा सीट
6. रितेश पांडे-करगहर सीट
7. केसी सिन्हा-कुम्हार विधानसभा सीट
8. पवन किशोर -शेरघाटी विधानसभा सीट
9.वाईवी गिरि - मांझी विधानसभा सीट
सूत्रों के अनुसार आज दोपहर तक दूसरी लिस्ट भी जारी हो सकती है, जिसमें कुछ और चर्चित नाम शामिल हो सकते हैं।
दूसरी लिस्ट में कौन हो सकता है शामिल?
जानकारी के मुताबिक, दूसरी सूची में जनसुराज पार्टी दरभंगा, मांझी, मुजफ्फरपुर और कुम्हरार जैसी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। मांझी से वाई बी गिरी, दरभंगा से आर.के. मिश्रा, मुजफ्फरपुर से डॉ. ए.के. दास कुम्हरार से के.सी. सिन्हा को टिकट मिल सकता है।
पीके खुद लड़ेंगे या नहीं? सस्पेंस बरकरार
जनसुराज पार्टी की लिस्ट जारी होते ही अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशांत किशोर (PK) खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने संकेत दिए थे कि अगर वे चुनाव लड़ेंगे, तो या तो अपनी जन्मभूमि से लड़ेंगे या फिर अपनी कर्मभूमि से। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी सीट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications