Bihar Election 2025: आज दोपहर 2 बजे EC की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, क्या अब हो जाएगा चुनाव की तारीखों का ऐलान?

Bihar Election 2025 Date Press Conference: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है। चुनाव आयोग (EC) की 16 सदस्यीय टीम इस वक्त पटना में मौजूद है और आज यानी रविवार को दोपहर 2 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। पूरे राज्य में अटकलों का दौर जारी है कि क्या आज आखिरकार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा? या फिर आयोग सिर्फ तैयारियों की रिपोर्ट पेश करेगा?

EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी निगाहें

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम बिहार के दो दिवसीय दौरे पर है। शनिवार को राजनीतिक दलों और अधिकारियों से समीक्षा बैठकें करने के बाद आज आयोग का फोकस प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर है। दोपहर 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग अब तक की तैयारियों की जानकारी साझा करेगा और आगे की रणनीति पर भी बात कर सकता है।

Bihar Election 2025 Press Conference

हालांकि सूत्रों का कहना है कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे चुनाव तारीखों का ऐलान होने की संभावना कम है, लेकिन आयोग यह संकेत जरूर दे सकता है कि कब तक शेड्यूल घोषित किया जा सकता है।

आज EC का पूरा शेड्यूल

  • रविवार सुबह से ही चुनाव आयोग की टीम पटना के होटल ताज में लगातार बैठकों में व्यस्त है।
  • सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक: इन्फोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक
  • 11:30 से 12:00 बजे तक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), SPNO और CAPF के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा
  • 12:00 से 1:00 बजे तक: राज्य के मुख्य सचिव, DGP और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा
  • दोपहर 2:00 बजे: प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसमें आयोग अपने दौरे और तैयारियों की जानकारी साझा करेगा
  • शाम 4:10 बजे: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त दिल्ली के लिए रवाना होंगे

राजनीतिक दलों से हुई अहम बातचीत

शनिवार को चुनाव आयोग की टीम ने बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से अलग-अलग मुलाकात की। इनमें भाजपा, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, आप, बसपा, एलजेपी (रामविलास), एनपीपी, सीपीआई और माले (लिबरेशन) जैसी पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सभी दलों ने आयोग के "विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)" अभियान की सराहना की और कहा कि इससे मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाया जा सका है। राजनीतिक दलों ने आयोग पर भरोसा जताते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्या आज घोषित होंगी तारीखें?

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले कुछ हफ्तों से राजनीतिक हलचल तेज़ है-हर दल अपने उम्मीदवारों की संभावित सूची पर काम कर रहा है और मैदान सज चुका है। अब सबकी निगाहें सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि EC कब चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करता है।

जानकारों का कहना है कि आयोग अपने दौरे के बाद अगले कुछ दिनों में चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस दिशा में एक बड़ा संकेत साबित हो सकती है।

EC टीम का पटना दौरा हुआ पूरा

दो दिवसीय समीक्षा यात्रा के बाद चुनाव आयोग की टीम आज शाम दिल्ली लौट जाएगी। माना जा रहा है कि दौरे के बाद आयोग मुख्य सचिव, DGP और CEO की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम तैयारियों का आकलन करेगा। इसके बाद तारीखों के ऐलान पर फैसला लिया जाएगा।

बिहार में सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। आज दोपहर 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हर पार्टी, हर उम्मीदवार और हर मतदाता की नजर टिकी है। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करता है या बिहार को इंतजार करना होगा कुछ और दिनों का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+