Bihar Election 2025 Date: बिहार चुनाव की तारीखों का कभी भी हो सकता है ऐलान, चुनाव आयोग इस दिन पहुंचेगा पटना

Bihar Election 2025 Date Update: बिहार चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी की नजरें अब सिर्फ एक सवाल पर टिक गई हैं-आखिर कब होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान? जैसे-जैसे नवंबर करीब आ रहा है, सियासी हलचल भी तेज हो गई है। अब चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार दौरे का ऐलान कर दिया है और माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद चुनाव शेड्यूल कभी भी जारी हो सकता है।

4-5 अक्टूबर को पटना पहुंचेगा चुनाव आयोग

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगी। इस दौरान आयोग राज्य की तैयारियों की समीक्षा करेगा और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बूथ प्रबंधन तक हर पहलू पर मंथन होगा। सूत्रों के मुताबिक, आयोग का यह दौरा चुनाव तारीखों की घोषणा से ठीक पहले का अंतिम रिव्यू माना जा रहा है।

Bihar Election 2025 Date Update

जिलाधिकारियों से लेकर डीजीपी तक से होगी बैठक

पटना में चुनाव आयोग की टीम राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अलग-अलग बैठकें करेगी। चुनाव में कानून-व्यवस्था, केंद्रीय बलों की तैनाती और सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर भी गहन चर्चा होगी। खास बात यह है कि नेपाल और दूसरे पड़ोसी राज्यों की सीमाओं की निगरानी पर भी आयोग का फोकस रहेगा।

राजनीतिक दलों से भी होगा संवाद

आयोग की टीम पटना दौरे में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय दलों से भी मुलाकात करेगी। उनसे सुझाव लिए जाएंगे और चुनावी तैयारियों को लेकर उनका पक्ष जाना जाएगा। इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव प्रेक्षकों की बैठक भी बुलाई गई है।

कब हो सकता है बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान? (Bihar Assembly Election Schedule)

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनावी घोषणा 6 अक्टूबर तक होने की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार चुनाव तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। चूंकि नवंबर में छठ महापर्व है, इसलिए माना जा रहा है कि छठ खत्म होने के बाद 4-5 दिन में वोटिंग शुरू हो सकती है। कयास यह भी है कि 6 नवंबर से मतदान का पहला चरण शुरू हो सकता है।

नीतीश सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। यानी उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी ही होगी। पिछली बार एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार मुकाबला और भी दिलचस्प है। एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने होंगे, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में पूरी ताकत से उतर रही है।

चुनाव आयोग मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर तक करेगा। इस बार सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए जाएंगे। सभी राजनीतिक दलों की रणनीति पर पैनी नजर होगी। आयोग का पूरा फोकस पारदर्शिता और शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर है।

साफ है कि बिहार का चुनावी मौसम अब पूरे रंग में है। जैसे ही चुनाव आयोग पटना दौरे से लौटेगा, तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। अब बस बिहार की जनता को इंतजार है उस दिन का, जब वोटिंग शेड्यूल सामने आएगा और असली सियासी जंग शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+