Bihar Election 2025: CPI(ML) ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, कौन किस सीट से देगा चुनावी टक्कर?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ( CPI(ML)) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार दोनों चरणों के लिए एक साथ प्रत्याशियों की घोषणा की है।

कुल 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं, जिनमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग सभी तबकों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

bihar-election-2025-cpi-ml-releases-list-20-candidate

माले ने अपनी सूची में सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा है - दलित, पिछड़ा और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का कहना है कि उनका एजेंडा रोजगार, शिक्षा, किसान अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रित रहेगा।

पहले चरण में 14 उम्मीदवार मैदान में

भाकपा-माले ने पहले चरण के तहत 14 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें कई चर्चित और पारंपरिक सीटें शामिल हैं जो पार्टी के प्रभाव वाले इलाकों में आती हैं।
घोषित सीटों की सूची इस प्रकार है -

  • भोरे: धनंजय
  • जीरादेई: अमरजीत कुशवाहा
  • दरौली: सत्यदेव राम
  • दरौंडा: अमरनाथ यादव
  • कल्याणपुर: रंजीत कुमार राम
  • वारिसनगर: फूलबाबू सिंह
  • राजगीर: विश्वनाथ चौधरी
  • दीघा: दिव्या गौतम
  • फुलवारी: गोपाल रविदास
  • पालीगंज: संदीप सौरभ
  • आरा: क्यामुदीन अंसारी
  • अगिआंव: शिव प्रकाश रंजन
  • तरारी: मदन सिंह
  • डुमरांव: अजीत कुमार सिंह

इन उम्मीदवारों में कई चेहरे पुराने कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पहले भी माले के टिकट पर चुनाव लड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि भोरे सीट से जितेंद्र पासवान ने भी नामांकन दाखिल किया है, लेकिन पार्टी ने धनंजय को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है।

पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी, और अब इन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।

दूसरे चरण में 6 सीटों पर उम्मीदवार

भाकपा-माले ने दूसरे चरण के लिए भी 6 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। इनमें शामिल हैं -

  • सिकटा: वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
  • पिपरा (सुपौल): अनिल कुमार
  • बलरामपुर: महबूब आलम
  • करकट: अरुण सिंह
  • अरवल: महानंद सिंह
  • घोसी: राम बली सिंह यादव

इनमें से कई नाम संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और पार्टी के जमीनी नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सीट बंटवारे पर महागठबंधन में मतभेद

गौरतलब है कि भाकपा-माले बिहार में महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-भाकपा-माले) का हिस्सा है। हालांकि, अभी तक सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। इसी कारण कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन रही है, जहां एक ही गठबंधन के अलग-अलग दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाकपा-माले की यह घोषणा बताती है कि पार्टी इस बार अपने पारंपरिक वोटबैंक को मजबूत करने और महागठबंधन में अपनी भूमिका को निर्णायक बनाने के मूड में है। आने वाले दिनों में महागठबंधन की बाकी पार्टियां भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगी, जिससे राज्य की राजनीतिक तस्वीर और साफ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+