'आरोप सच है या झूठ, जांच होनी चाहिए', प्रशांत किशोर के दावों ये क्या कह गए चिराग पासवान, क्या होगा खेला?

Bihar Election 2025 (Chirag paswan On Prashant kishor): बिहार की राजनीति में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप के तूफान से गुजर रही है। जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप जड़े। जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। चिराग ने साफ कहा कि आरोप कितने भी गंभीर क्यों न हों, अगर सच हैं तो जांच होनी चाहिए और अगर झूठे हैं तो कानून अपना काम करेगा।

चिराग बोले -आरोपों की जांच जरूरी

प्रशांत किशोर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा, ''वो लगातार आरोप लगा रहे हैं। यह देखना जरूरी है कि ये आरोप हकीकत हैं या सिर्फ सियासी शोर। ऐसी राजनीति हमने दिल्ली में भी देखी है। जिन पर आरोप हैं, वे खुद सक्षम हैं जवाब देने के लिए। कई तो मानहानि के मुकदमे तक दायर कर चुके हैं।"

Bihar Election 2025 Chirag paswan On Prashant kishor

चिराग के इस बयान से साफ है कि वे सीधे किसी के पक्ष या विपक्ष में खड़े नहीं दिखना चाहते, लेकिन जांच की मांग कर उन्होंने मामला और गंभीर बना दिया है।

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा - 'हत्या केस में आरोपी हैं सम्राट चौधरी'

प्रशांत किशोर ने सोमवार (29 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 6 हत्याओं के आरोपी हैं। उन्होंने तारापुर केस नंबर 44/1995 का हवाला दिया और दावा किया कि "सम्राट चौधरी को नाबालिग बताकर जेल से निकाला गया था, जबकि उनके चुनावी दस्तावेज़ में उस समय उनकी उम्र 26 साल दिखाई गई है।" पीके ने यहां तक कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

अशोक चौधरी की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी पर सवाल

सम्राट चौधरी के बाद प्रशांत किशोर ने ग्रामीण निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को निशाने पर लिया। उनका आरोप है कि "अशोक चौधरी की बेटी की शादी के बाद न्यास बोर्ड से जुड़ा वैभव विकास ट्रस्ट अचानक 100 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीद लेता है। यह पैसा कहां से आया?"

उन्होंने तीन अन्य नामों - जियालाल आर्य, अनीता कुणाल और प्रत्यय अमृत की सास - का भी जिक्र किया और पूछा कि इतने बड़े पैमाने पर संपत्ति खरीद का स्रोत आखिर क्या है।

SIR रिपोर्ट पर चिराग का पलटवार

इस पूरे विवाद के बीच चुनाव आयोग की विशेष मतदाता सूची संशोधन (SIR) रिपोर्ट भी चर्चा में है। इस पर चिराग पासवान ने कहा, "ये रिपोर्ट आनी ही थी। अब देखना यह है कि विपक्ष इसे कितना बड़ा मुद्दा बनाता है। अगर कोई गड़बड़ी हुई तो चुनाव आयोग पूरी तरह जिम्मेदार होगा।" उनके इस बयान से साफ है कि चिराग हर सियासी मोर्चे पर विपक्ष को बैकफुट पर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को भी दिया जवाब

तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर चिराग ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मेरे लिए सभी बिहारी एक जैसे हैं। मैं न तो किसी जाति के आधार पर और न ही किसी वर्ग के आधार पर बांटने में विश्वास करता हूं। विपक्ष इसे अपना वोट बैंक बनाने की कोशिश करता है, लेकिन मेरी सोच बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट है।"

'मोदी-नीतीश की योजनाओं से घबराया विपक्ष'

चिराग ने आगे कहा कि विपक्ष इस समय घबराया हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वह काम जमीनी स्तर पर कर दिखाया है, जो विपक्ष सिर्फ वादों में करता रहा।

उन्होंने महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "हमारी सरकार महिलाओं के खातों में सीधे 10,000 रुपये भेज रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बनें। गरीबों और परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है, जिसकी कल्पना भी विपक्ष ने कभी नहीं की थी।"

बिहार की सियासत का नया मोड़

कुल मिलाकर, प्रशांत किशोर के आरोपों ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी जैसे बड़े नेताओं पर सीधे-सीधे आपराधिक और आर्थिक गड़बड़ी के आरोप लगना किसी भी पार्टी के लिए चुनौती है। वहीं, चिराग पासवान ने जांच की बात कहकर खुद को संतुलित भूमिका में पेश किया है।

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विपक्ष इस मुद्दे को बड़ा हथियार बनाएगा या फिर सत्ता पक्ष इन आरोपों को महज राजनीतिक नौटंकी बताकर किनारे कर देगा। लेकिन इतना तय है कि चुनावी मौसम में यह विवाद बिहार की राजनीति में नया रंग जरूर भर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+