Net Worth: कौन हैं बिहार के 10 अमीर नेता? तेजस्वी, तेजप्रताप या नीतीश नहीं, इन विधायकों के पास है अथाह संपत्ति
Bihar Election 2025 (Bihar Leader/MLA Net Worth): बिहार, जिसे लंबे समय से देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्यों में गिना जाता रहा है, लेकिन वहां के विधायकों और नेताओं की दौलत का ग्राफ चौंकाने वाला है। एक ओर राज्य में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दे चुनावी बहस का हिस्सा बने रहते हैं, वहीं दूसरी ओर नेताओं की बढ़ती संपत्ति अलग ही कहानी बयां करती है।
चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि 2020 विधानसभा चुनाव में 243 विजेता उम्मीदवारों में से 194 (करीब 81%) करोड़पति थे। यह आंकड़ा 2015 की तुलना में कहीं ज्यादा है, जब लगभग 67% विधायक करोड़पति थे। यानी पांच साल में करोड़पति विधायकों की संख्या में करीब 14% की बढ़ोतरी हुई।

औसतन 2020 के सफल उम्मीदवारों की संपत्ति ₹4.32 करोड़ आंकी गई थी, जबकि 61 विधायकों के पास ₹5 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति थी। यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि बिहार की राजनीति में आर्थिक ताकत लगातार मजबूत हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार के सबसे अमीर नेताओं की लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, RJD नेता तेजस्वी यादव या तेजप्रताप यादव जैसे नेताओं का नाम नहीं हैं। तेजस्वी के पास 5 करोड़, तेजप्रताप के पास 2 करोड़ और सीएम नीतीश के पास लगभग एक करोड़ की संपत्ति है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार चुनाव 2020 में हलफनामा दायर करने वालों में 10 सबसे अमीर नेता कौन है और कौन से पांच विधायक सबसे अमीर हैं।
Bihar Top 5 Richest MLAs: बिहार के 5 सबसे अमीर विधायक कौन हैं?
🔵 1. अनंत कुमार सिंह (RJD, मोकामा) - ₹68.56 करोड़
मोकामा से बाहुबली छवि वाले अनंत कुमार सिंह सबसे अमीर विधायक के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी घोषित संपत्ति ₹68.56 करोड़ है।
हालांकि, 21 जून 2022 को पटना की MP-MLA कोर्ट ने उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में 10 साल की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई। बाद में नवंबर 2022 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने मोकामा सीट जीत ली।
🔵 2. अजीत शर्मा (कांग्रेस, भागलपुर) - ₹43 करोड़
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा की संपत्ति ₹43 करोड़ है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और राज्य के अमीर नेताओं की सूची में लगातार बने हुए हैं।
🔵 3. विभा देवी (RJD, नवादा) - ₹29 करोड़
राजद की विधायक विभा देवी ने अपनी संपत्ति ₹29 करोड़ घोषित की है। नवादा से चुनकर आईं विभा देवी का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
🔵 4. समीर कुमार महासेठ (RJD, मधुबनी) - ₹24 करोड़
मधुबनी से राजद विधायक समीर कुमार महासेठ ने अपनी संपत्ति ₹24 करोड़ बताई है। वे राज्य के युवाओं और किसानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते हैं।
🔵 5. अशोक कुमार चौधरी (RJD, सकरा) - ₹22 करोड़
राजद के विधायक अशोक कुमार चौधरी की घोषित संपत्ति ₹22 करोड़ है। सकरा सीट से विधायक रहते हुए वे भी बिहार के टॉप 5 सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं।
Bihar Rich leader: कौन हैं बिहार के 10 अमीर नेता? किसके पास है कितनी दौलत
आइए नजर डालते हैं बिहार के 10 अमीर नेताओं की लिस्ट पर और जानते हैं किसके पास कितनी संपत्ति है और उन पर कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं। (इस लिस्ट में वही नेता शामिल हैं, जिन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हलफनामा दायर किया था)
🔵 1. बी.के. सिंह (Rashtriya Lok Samta Party) - वारिसनगर
- कुल संपत्ति: ₹85.89 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Graduate
- आपराधिक मामले: 6
- लायबिलिटी (कर्ज): ₹0
🔵 2. अनंत कुमार सिंह (RJD) - मोकामा
- कुल संपत्ति: ₹68.56 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Literate
- आपराधिक मामले: 38 (सबसे ज्यादा)
- लायबिलिटी: ₹17.15 करोड़
🔵 3. गजानंद शाही (INC) - बारबीघा
- कुल संपत्ति: ₹61.23 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Graduate Professional
- आपराधिक मामले: 0
- लायबिलिटी: ₹5 लाख
🔵 4. संजीव सिंह (INC) - वैशाली
- कुल संपत्ति: ₹56.62 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Graduate Professional
- आपराधिक मामले: 6
- लायबिलिटी: ₹98 लाख
🔵 5. मनोरमा देवी (JDU) - अत्री
- कुल संपत्ति: ₹50.62 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Post Graduate
- आपराधिक मामले: 3
- लायबिलिटी: ₹1.87 करोड़
🔵 6. राजेंद्र कुमार वर्मा (Independent) - वजीरगंज
- कुल संपत्ति: ₹50.17 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Post Graduate
- आपराधिक मामले: 0
- लायबिलिटी: ₹0
🔵 7. देव कुमार चौरसिया (RJD) - हाजीपुर
- कुल संपत्ति: ₹49.32 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Graduate
- आपराधिक मामले: 1
- लायबिलिटी: ₹50 लाख
🔵 8. जय वर्धन यादव (JDU) - पालीगंज
- कुल संपत्ति: ₹46.70 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Graduate
- आपराधिक मामले: 0
- लायबिलिटी: ₹79 लाख
🔵 9. अनुन्नय सिन्हा (INC) - पारू
- कुल संपत्ति: ₹46.42 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: Graduate Professional
- आपराधिक मामले: 0
- लायबिलिटी: ₹1.06 करोड़
🔵 10. ओमप्रकाश चौधरी (RJD) - मोतिहारी
- कुल संपत्ति: ₹45.37 करोड़
- शैक्षणिक योग्यता: 10th Pass
- आपराधिक मामले: 9
- लायबिलिटी: ₹7.90 लाख
बिहार की राजनीति में यह साफ दिखता है कि विधायकों और नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति है, वहीं कुछ नेताओं पर दर्जनों आपराधिक केस भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा केस वाले नेता अनंत सिंह भी सबसे अमीरों में शामिल हैं। बिहार को भले ही देश के सबसे गरीब राज्यों में गिना जाता है, लेकिन यहां के नेताओं की संपत्ति इस छवि से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करती है। आंकड़े बताते हैं कि बिहार विधानसभा में करोड़पति विधायकों का बोलबाला है और यह ट्रेंड हर चुनाव के साथ बढ़ता ही जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications