Bihar Election 2025: बिहार के 12 अमीर उम्मीदवार! करोड़ों की संपत्ति, मालामाल पत्नियां, किसके पास कितनी दौलत

Bihar Election 2025 (Candidate Net Worth): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा होते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। नेताओं के हलफनामों ने बता दिया है कि राजनीति सिर्फ जनसेवा नहीं, बल्कि संपन्नता का भी पर्याय बन चुकी है। उपमुख्यमंत्री से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी तक, हर किसी के पास करोड़ों की संपत्ति है।

कई ऐसे भी नाम हैं जिनकी पत्नियां उनसे ज्यादा अमीर निकलीं। किसी के पास लाखों के शेयर हैं तो कोई करोड़ों के सोने-गहनों का मालिक है। खास बात यह कि कई उम्मीदवारों पर मुकदमे और टैक्स विवाद भी दर्ज हैं, फिर भी उनकी लाइफस्टाइल किसी बिजनेसमैन से कम नहीं। आइए जानते हैं, बिहार के 12 सबसे चर्चित उम्मीदवारों की संपत्ति का पूरा ब्योरा।

Bihar Election 2025 Candidate Net Worth

🔵 बिहार के 12 चर्चित उम्मीदवारों की संपत्ति

1. सम्राट चौधरी संपत्ति (डिप्टी CM, BJP)

तारापुर से मैदान में उतरे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के सबसे अमीर नेताओं में गिने जाते हैं। उनके पास कुल ₹11.31 करोड़ की संपत्ति है। दिलचस्प बात यह है कि उन पर किसी गंभीर आपराधिक मामले का आरोप नहीं है, सिर्फ आचार संहिता उल्लंघन का एक केस दर्ज है। सम्राट ने अपने हलफनामे में खुद को "डॉक्टर ऑफ लिटरेचर" बताया है और उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली है।

2. विजय कुमार सिन्हा संपत्ति (डिप्टी CM, BJP)

लखीसराय से चुनाव लड़ रहे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति करोड़ों में है। उन्होंने 1.01 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है, जिसमें 45 लाख के शेयर, 10 लाख का सोना और 29 लाख की बैंक जमा राशि शामिल है। उनकी पत्नी सुशीला देवी उनसे भी आगे हैं - उनके पास 2.81 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 450 ग्राम सोना, 24 लाख की SUV कार और 1.27 करोड़ रुपये की कंपनी बैलेंस शामिल है। दोनों के पास कुल मिलाकर 7.79 करोड़ की संपत्ति है और 82 लाख रुपये का कर्ज भी।

3. तेजप्रताप यादव संपत्ति

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की कुल संपत्ति ₹2.88 करोड़ है। उनके पास BMW और स्कॉर्पियो जैसी महंगी कारें हैं। चल संपत्ति 91.65 लाख और अचल संपत्ति 1.96 करोड़ बताई गई है। तेजप्रताप अपनी सादगी और योगाभ्यास के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में वे भी करोड़पति नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं।

4. तेजस्वी यादव संपत्ति (RJD)

आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास 8.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास 6.12 करोड़ की चल और 1.88 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास इटली में बनी पिस्टल, 200 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 1.5 लाख रुपये नकद हैं। पत्नी राजश्री यादव ने 1.88 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 59 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। तेजस्वी पर 55.55 लाख रुपये का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी पर कोई देनदारी नहीं है।

5. रीतलाल यादव संपत्ति (RJD)

पटना के बाहुबली नेता और आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव की कुल संपत्ति ₹13.22 करोड़ है। पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में ₹1.11 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। इनमें ₹12.08 करोड़ की चल संपत्ति और ₹1.22 करोड़ बैंक बैलेंस शामिल है। उन पर एक आपराधिक मामला भी दर्ज है, लेकिन संपत्ति के मामले में वे कई मंत्रियों को टक्कर देते हैं।

6. वीणा देवी संपत्ति (RJD)

मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी की कुल संपत्ति ₹1.90 करोड़ है। इनमें ₹1.72 करोड़ की बैंक जमा राशि शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि सूरजभान सिंह की संपत्ति उनकी पत्नी की तुलना में बहुत कम है - उनके पास सिर्फ ₹20.86 लाख की चल संपत्ति है।

7. ओसामा शहाब संपत्ति (RJD)

दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के पास ₹2.56 लाख नकद, ₹35 लाख की कार और ₹13 लाख के सोने-चांदी के गहने हैं। हालांकि, उनके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक राजस्थान और एक मोतिहारी का केस शामिल है। उनकी पत्नी के पास ₹86,950 नकद हैं।

8. शिवदीप लांडे संपत्ति (निर्दलीय)

पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे, जो अपने सख्त अंदाज और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं, ने जमालपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। उनके पास ₹20.74 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास भी ₹3.36 करोड़ की चल संपत्ति और ₹6.80 लाख नकद हैं। लांडे पर कोई आपराधिक मामला नहीं है और वे बिहार के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं।

9. नीरज बबलू संपत्ति (BJP)

सुपौल से मंत्री नीरज बबलू ने ₹11.97 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। उन पर ₹1.49 करोड़ का कर्ज है। दिलचस्प यह कि उनकी पत्नी कृतिका सिंह उनसे भी ज्यादा संपन्न हैं, जिनके पास ₹10.52 करोड़ की संपत्ति है। दोनों मिलकर 22 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

10. अवध बिहारी चौधरी संपत्ति (RJD)

सीवान के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के पास ₹1.80 करोड़ की अचल और ₹93 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास ₹2.10 लाख नकद और ₹19.68 लाख की स्कॉर्पियो कार भी है। वे लंबे समय से आरजेडी से जुड़े हैं और सादगीभरे जीवन के बावजूद करोड़पति हैं।

11. नितिन नवीन संपत्ति (BJP)

बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री नितिन नवीन की संपत्ति में पिछले पांच साल में मामूली वृद्धि हुई है। वर्तमान में उनके पास ₹1.58 करोड़ की बैंक जमा राशि और ₹60 हजार नकद हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। नितिन नवीन कई सामाजिक योजनाओं से जुड़े हैं और साफ-सुथरी छवि वाले नेता माने जाते हैं।

12. रामकृपाल यादव संपत्ति (BJP)

दानापुर से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव की पत्नी इस बार सुर्खियों में हैं, क्योंकि वे संपत्ति के मामले में अपने पति से आगे हैं। पत्नी के पास ₹1.55 करोड़ की कुल संपत्ति है, जिसमें ₹30.70 लाख बैंक बैलेंस और ₹70 हजार नकद हैं। वहीं रामकृपाल यादव के पास ₹1.52 करोड़ की संपत्ति और ₹14.16 लाख बैंक बैलेंस है।

बिहार चुनाव 2025 में जहां जनता नेताओं की नीतियों और वादों को तौल रही है, वहीं उनके हलफनामों ने एक अलग ही तस्वीर सामने रख दी है। गरीब राज्य कहलाने वाले बिहार में करोड़ों की संपत्ति वाले नेता मैदान में हैं। और दिलचस्प ये कि कई मामलों में "पत्नी" ने "पति" को भी संपत्ति की दौड़ में पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+