महिला आयोग के सामने गिड़गिड़ाते रहे 'डर्टी' डीएसपी हाशमी, वायरल हुआ था सेक्स टेप
पटना। युवती से 'अश्लील बात' करने वाले पटना टाउन के डीएसपी हाशमी आज महिला आयोग के सामने पेश हुए। डीएसपी का कुछ दिन पहले एक युवती से अश्लील बात करने वाला ऑडियो टेप वायरल हुआ था। महिला आयोग के सामने बैठते ही डीएसपी एस.ए हाशमी की हेकड़ी गुम हो गई है। सरकार ने हाशमी को निलंबित करने की तैयारी कर ली है। आयोग के सामने बैठे डीएसपी के पास महिला से घिनौनी बातचीत की ऑडियो क्लिपिंग का कोई जवाब नहीं था। लिहाजा वह महिला आयोग के सामने गिड़गिड़ाते हुए अपना गुनाह छिपाते रहे। आयोग के सामने जितनी देर रहें उतनी देर नतमस्तक रहे डीएसपी हाशमी।

डर्टी ऑडियो हुआ था वायरल
डर्टी ऑडियो वायरल मामले में घिरे डीएसपी हाशमी को दो दिन पहले राज्य महिला आयोग ने नोटिस देकर आज अपना पक्ष रखने को बुलाया था। महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे हाशमी के पसीने छूट रहे थे। आयोग के सामने पेशी से पहले आधे घंटे तक हाशमी को बाहर इंतजार करना पड़ा। आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी और अन्य सदस्यों के सामने पेशी हुई तो उन्हें सफाई देते नहीं बन रही थी। अध्यक्ष के सामने डीएसपी का बयान लिखित में दर्ज किया गया। आयोग की सदस्या उषा विद्यार्थी के तीखे सवालों से हाशमी की हालत पस्त हो गई।

1 घंटे चली पूछताछ
लगभग एक घंटे तक आयोग के सामने पेशी के बाद डीएसपी हाशमी बाहर निकले तो मीडिया के सवालों से बचते हुए भाग निकले। आयोग के सामने अपनी सफाई में हाशमी कोई ठोस बात नहीं रख सके। वह बार-बार केवल यही कहते रहे कि वायरल डर्टी ऑडियो में आवाज उनकी नहीं है।

2 जून को वायरल हुआ था ऑडियो, युवती से कर रहे थे सेक्स की मांग
बता दें कि डर्टी ऑडियो 2 जून को वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में डीएसपी हाशमी एक लड़की से गंदी बातचीत करते पाए गए थे। पटना के टाउन डीएसपी जैसे अहम पद पर तैनात हाशमी के आचरण को लेकर पुलिस मुख्यालय भी सकते में आ गया था। सेन्ट्रल रेंज के DIG को मामले की जांच का जिम्मा दिया गया था। DIG की प्रारंभिक रिपोर्ट में डीएसपी को दोषी पाते हुए डीजीपी ने भी गृह विभाग से कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर दी है। अब हाशमी का बचना मुश्किल है। हाशमी पर एक तरफ विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है तो वहीं दूसरी तरफ महिला आयोग ने भी अब नकेल कस दी है।












Click it and Unblock the Notifications