Bihar Deputy CM Net Worth: विजय चौधरी vs बिजेंद्र यादव में कौन ज्यादा अमीर? डिप्टी CM की सैलरी का पूरा हिसाब

Bihar Deputy CM Net Worth: बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन चुके हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही सत्ता के समीकरण बदल गए हैं, लेकिन इस नई सरकार की धुरी दो अनुभवी चेहरे हैं- विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव। जेडीयू कोटे से बने ये दोनों उपमुख्यमंत्री न केवल राजनीतिक रसूख रखते हैं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं उनके दोनों सिपहसालार भी अमीरी के मामले में पीछे नहीं हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों ही नेताओं पर कर्ज 'शून्य' है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार के इन दो पावरफुल डिप्टी सीएम में से कौन ज्यादा अमीर है। इसके साथ ये भी जानेंगे कि बिहार के उपमुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है।

Bihar Deputy CM Net Worth

बिजेंद्र प्रसाद यादव की कुल संपत्ति ( Bijendra Prasad Yadav Net Worth 2026)

सुपौल की धरती से लगातार जीत का परचम लहराने वाले बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार की राजनीति के 'भीष्म पितामह' माने जाते हैं। 1991 से लेकर अब तक शायद ही कोई ऐसी सरकार रही हो जिसमें वे मंत्री न रहे हों। सादगी पसंद दिखने वाले बिजेंद्र यादव संपत्ति के मामले में काफी ठोस स्थिति में हैं।

चुनावी हलफनामे के आंकड़ों के मुताबिक, बिजेंद्र यादव की कुल नेटवर्थ 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके वित्तीय पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी खासियत उनका बैंक बैलेंस है। उनके पास करीब 2.48 करोड़ रुपये सिर्फ बैंक खातों में जमा हैं। इसमें पटना के एसबीआई (SBI) खाते में 2.27 करोड़ और सुपौल के बैंक ऑफ इंडिया में 21 लाख रुपये डिपॉजिट हैं।

उनके पास निवेश के नाम पर शेयर या बीमा पॉलिसी तो नहीं है, लेकिन अचल संपत्ति के रूप में 75 लाख रुपये की कृषि भूमि और करीब 70 लाख रुपये के दो मकान उनके नाम दर्ज हैं। गहनों की बात करें तो उनके पास 20 ग्राम सोना और 120 ग्राम चांदी है। खास बात यह है कि कोसी क्षेत्र का यह कद्दावर नेता आज भी बिना किसी निजी कार के चलता है, उनके नाम पर कोई वाहन पंजीकृत नहीं है।

बिहार के नए डिप्टी CM विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद की क्या है जाति? परिवार में कौन-कौन, फैमिली बैकग्राउंड
बिहार के नए डिप्टी CM विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद की क्या है जाति? परिवार में कौन-कौन, फैमिली बैकग्राउंड

विजय कुमार चौधरी की संपत्ति (Vijay Kumar Chaudhary Net Worth 2026)

नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद और समस्तीपुर के सरायरंजन से विधायक विजय कुमार चौधरी की संपत्ति का गणित थोड़ा अलग है। वे न केवल जमीन के मालिक हैं, बल्कि शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

विजय चौधरी की कुल संपत्ति करीब 3.17 करोड़ रुपये है। हालांकि, कुल नेटवर्थ में वे बिजेंद्र यादव से थोड़े पीछे दिखते हैं, लेकिन उनका निवेश पोर्टफोलियो काफी डाइवर्सिफाइड है। उनके पास 12.33 लाख रुपये के शेयर और 77 लाख रुपये से ज्यादा का म्यूचुअल फंड निवेश है। इसके अलावा उन्होंने बजाज आलियांज और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल जैसी कंपनियों में बीमा पॉलिसी भी ले रखी हैं।

उनके पास एक मारुति अल्टो कार है, जिसकी कीमत उन्होंने महज 60,000 रुपये बताई है। गहनों के मामले में उनकी पत्नी उनसे कहीं आगे हैं। जहां विजय चौधरी के पास 10 ग्राम सोना है, वहीं उनकी पत्नी के पास 240 ग्राम सोना है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। अचल संपत्ति के तौर पर उनके पास समस्तीपुर में 55 लाख की जमीन है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर पटना में 50 लाख का प्लॉट और 45 लाख का एक फ्लैट भी है।

बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला: CM से गृह मंत्रालय तक BJP, JDU को डिप्टी CM, 15-15 मंत्री, भाजपा अब 'बड़ा भाई'
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला: CM से गृह मंत्रालय तक BJP, JDU को डिप्टी CM, 15-15 मंत्री, भाजपा अब 'बड़ा भाई'

विजय चौधरी vs बिजेंद्र यादव कौन है ज्यादा अमीर? (Who is Richer Between the Two?)

अगर दोनों की तुलना की जाए, तो बिजेंद्र प्रसाद यादव (4 करोड़+) कुल संपत्ति के मामले में विजय चौधरी (3.17 करोड़) से आगे हैं। बिजेंद्र यादव के पास लिक्विड कैश और बैंक डिपॉजिट ज्यादा है, जबकि विजय चौधरी ने अपनी संपत्ति को आधुनिक निवेश साधनों जैसे शेयर और म्यूचुअल फंड में बांट रखा है। लेकिन एक समानता दोनों में है दोनों पर 'एक पैसे' का भी कर्ज नहीं है।

बिहार के डिप्टी सीएम को कितनी मिलती है सैलरी? (Salary of Bihar Deputy CM)

अब बात करते हैं उस सवाल की जो हर बिहारी के मन में है- आखिर उपमुख्यमंत्री को महीने की पगार कितनी मिलती है? संवैधानिक रूप से देखा जाए तो 'उपमुख्यमंत्री' का पद केवल प्रतीकात्मक होता है। संविधान में इसका अलग से कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए, तकनीकी रूप से एक डिप्टी सीएम को वही वेतन और भत्ते मिलते हैं जो बिहार के किसी भी कैबिनेट मंत्री को दिए जाते हैं।

वेतन और भत्तों का पूरा ब्रेकअप (Full Breakup of Salary and Allowances)

अप्रैल 2025 में हुए संशोधन के बाद, बिहार में मंत्रियों के वेतन में 30 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। अब एक उपमुख्यमंत्री को मिलने वाली राशि कुछ इस प्रकार है:

  • मूल वेतन (Basic Salary): 65,000 रुपये प्रति माह।
  • क्षेत्रीय भत्ता (Constituency Allowance): 70,000 रुपये प्रति माह।
  • आतिथ्य भत्ता (Hospitality Allowance): 20,000 रुपये प्रति माह।
  • दैनिक भत्ता (Daily Allowance): 3,500 रुपये प्रति दिन (कामकाजी दिनों के आधार पर)।
  • गेस्ट अलाउंस (Guest Allowance): लगभग 29,500 रुपये।
  • इन सबको जोड़ दिया जाए, तो बिहार के उपमुख्यमंत्री की कुल मासिक आय लगभग 2.5 लाख रुपये के आसपास पहुंचती है।

क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं

वेतन के अलावा, बिहार सरकार अपने मंत्रियों और डिप्टी सीएम को शाही सुविधाएं प्रदान करती है। मंत्री (वेतन एवं भत्ते) अधिनियम 2006 के तहत उन्हें ये लाभ मिलते हैं:

  • सरकारी आवास: पटना के वीवीआईपी इलाके में एक आलीशान बंगला।
  • वाहन और स्टाफ: आधिकारिक कार्यों के लिए लग्जरी सरकारी गाड़ी, ड्राइवर और ईंधन का खर्च।
  • सुरक्षा: जेड या जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा और अंगरक्षक।
  • निजी स्टाफ: उनके कार्यालय और आवास के लिए सचिव, सहायक और अन्य आधिकारिक कर्मचारी।

बिहार के ये नए उपमुख्यमंत्री न केवल आर्थिक रूप से संपन्न हैं, बल्कि सरकारी सुविधाओं के मामले में भी वे किसी बड़े ओहदेदार से कम नहीं हैं। अब देखना यह होगा कि अनुभव और संपत्ति से लबरेज ये दोनों दिग्गज बिहार के विकास की गाड़ी को कितनी रफ्तार देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+