दरभंगाः बच्ची के साथ बगीचे में अश्लील हरकत कर रहा था बुजुर्ग तो लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। गांव के बगीचे में बच्ची के साथ बुजुर्ग अश्लील हरकतें कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने देख लिया तो उसे पकड़कर बांध दिया फिर उसकी पिटाई की। आरोपित शख्स के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

bihar darbhanga man did eve teasing with minor girl

स्थानीय चौकीदार ने बताया आरोपित अधेड़ को गांव की एक बच्ची को फुसलाकर ले जाते हुए कुछ लोगों ने देखा था, जिसके बाद उस अधेड़ से बच्ची को मुक्त करवाया गया। इसके बाद पीड़िता ने सारी कहानी बताई। पीड़िता की बातों को सुनकर परिजन गुस्से में आ गए और अधेड़ को पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है।

इस मामले में नाबालिग के पिता ने गिरफ्तार कमतौल थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी आरोपी हसन तौहीद के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इनकी नाबालिग पुत्री मंगलवार को शौच के लिए टेकटार गाछी (बगीचे) में गई थी जहां आरोपित हसन ने जबरन पकड़ व हाथ मरोड़ते व मारते-पीटते सुनसान जगह की ओर ले जा रहा था कि नाबालिग की चिल्लाहट पर स्थानीय लोगों ने आरोपित हसन की घेराबंदी कर मुक्त कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+