Bihar Crime Against Women: 10 साल में 97% बढ़े महिला अपराध, देश में छठे नंबर पर राज्य, जमुई केस एक आईना?

Bihar Crime Against Women: बिहार में महिला सुरक्षा पर बहस अक्सर आंकड़ों, दावों और राजनीतिक बयानबाजी के बीच घूमती रहती है। लेकिन कभी-कभी कोई घटना इन आंकड़ों को अचानक जमीन पर उतार देती है। जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ का वायरल वीडियो ऐसा ही मामला है।

19 सितंबर की शाम जमुई में कोचिंग से लौट रहे 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा को कथित तौर पर युवकों के एक समूह ने रोक लिया। वायरल वीडियो में दोनों के साथ बदसलूकी और मारपीट दिखाई दे रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में 7 लोगों की पहचान हुई है और तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। घटना की जांच के लिए SIT भी गठित की गई है। यानी सवाल सिर्फ यह नहीं कि जमुई में उस शाम क्या हुआ?

bihar-crime-against-women-crimes

सवाल यह भी है कि जिस राज्य में महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराध के मामले 10 साल में करीब 97% बढ़े हैं, वहां महिला सुरक्षा की तस्वीर क्या कहती है? और यहां आंकड़े भी कम दिलचस्प नहीं हैं, बिहार कुल मामलों की संख्या में देश में छठे स्थान पर है। आइए जानते हैं कि महिला सुरक्षा के मामले में बिहार कितना दुरुस्त है ? और 10 सालों में कितना बदलाव आया?

Bihar Jamui Case: पहले समझिए, जमुई में क्या हुआ?

पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दो नाबालिग छात्र-छात्रा 19 सितंबर की शाम मड़वा पहाड़ इलाके से लौट रहे थे। दोनों स्कूटी पर थे। रास्ते में युवकों के एक समूह ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया। वीडियो में छात्र-छात्रा को युवकों से जाने देने की गुहार लगाते देखा गया। पुलिस के अनुसार, छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्रता और छेड़छाड़ की गई, जबकि उसके साथी के साथ मारपीट की गई। एक वीडियो में एक युवक छात्रा को पकड़कर ले जाने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई देता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जमुई पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है और बिहार पुलिस से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। यानी कैमरा चालू हुआ तो मामला भी 'दिख' गया। अब असली परीक्षा यह है कि कैमरा बंद होने के बाद कानून कितनी तेजी से चलता है?

Bihar Crime Against Women NCRB Data: अब आंकड़ों की तरफ आइए...

NCRB की Crime in India रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराध के मामले 2014 में 15,393 थे। 2024 में यही संख्या बढ़कर 27,359 हो गई। यानी साफ है कि करीब 10 साल में दर्ज मामलों में करीब 96.8% की बढ़ोतरी हुई।

10 साल में कितना बदला बिहार?

साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले पिछले साल से बदलाव
2014 15,393 -
2015 13,904 -9.70%
2016 13,400 -3.60%
2017 14,711 0.098
2018 16,920 0.15
2019 18,587 0.099
2020 15,359 -17.40%
2021 17,950 0.169
2022 20,222 0.127
2023 22,952 0.135
2024 27,359 0.192

2015 से 2024 के बीच मामले करीब 96.8% बढ़े। केंद्र सरकार द्वारा जारी NCRB आंकड़ों में भी बिहार के 2020-24 के यही आंकड़े दर्ज हैं।

देश में बिहार कहां खड़ा है?

अब आते हैं उस दावे पर, जो अक्सर सोशल मीडिया की हेडलाइन में थोड़ा ज्यादा तेज दौड़ जाता है। बिहार महिला अपराध के कुल दर्ज मामलों में देश में नंबर- 6 स्थान पर है।

2024 में आंकड़ा इस तरह रहा:

राज्य Crime Against Women के मामले
उत्तर प्रदेश 66,398
महाराष्ट्र 47,954
राजस्थान 36,563
पश्चिम बंगाल 34,360
मध्य प्रदेश 32,832
बिहार 27,359

2024 में बिहार में कौन से अपराध ज्यादा दर्ज हुए?

27,359 का आंकड़ा सिर्फ रेप या छेड़छाड़ के मामलों का नहीं है। NCRB की Crime Against Women श्रेणी में कई तरह के अपराध शामिल होते हैं। बिहार में 2024 के आंकड़ों में...

  • महिलाओं के अपहरण/बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन शादी से संबंधित मामले: 12,438
  • रेप: 1,165
  • दहेज हत्या: 1,078
  • महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला/आपराधिक बल: 225
  • यौन उत्पीड़न: 62

तेजस्वी-तेज प्रताप ने सरकार को घेरा, Bihar में गुंडाराज

जमुई में हुई घटना पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि इसकी पूरी जवाबदेही सरकार की है। मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना होगा। अगर वे इस पर जवाब नहीं देंगे तो हमारी पार्टी इस मुद्दे पर अनशन और आंदोलन करेगी... बिहार पूरी तरह से बदनाम है। पुलिस वाले जो कार्रवाई कर रहे हैं तो ये लोग अपराधी को नहीं पकड़ रहे होंगे बल्कि किसी और को पकड़ रहे होंगे। दोषी को पकड़ना चाहिए। प्रभारी मंत्री को जवाब देना चाहिए। सड़क पर जाकर जनता मुंह तोड़ जवाब लेगी। बिहार में कोई महिला सुरक्षित नहीं है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है... आज बिहार में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। घर के अंदर और बाहर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आज बिहार की बच्चियों से जाकर पूछिए क्योंकि वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। जहां पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए वहां ये लोग मामले को रफा-दफा कराना चाहते हैं... यहां गुंडाराज कायम हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर स्वयं 7 हत्याओं का मामला है... सरकार को आईना देखना चाहिए... कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+