रामदेव के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में दिग्विजय हुए अदालत में हाजिर, मिली जमानत
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बाबा रामदेव के खिलाफ टिप्पणी की थी।
हाजीपुर। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को बिहार स्थित हाजीपुर की अदालत में हाजिर हुए। इस दौरान उन्हें अदालत ने जमानत भी दे दी।
बता दें कि साल 2012 में मध्य प्रदेश स्थित इंदौर में दिग्विजय सिहं ने बाबा रामदेव के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे आहत हाजीपुर स्थित पतंजलि के कार्यकर्ता अजीत कुमार ने मामला दर्ज कराया था।

मामला धारा 504 और 506 के अंतर्गत दर्ज किया गया था जिसमें 2-3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
इस मामले में पहुंचे अदालत
मामले में दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बाबा रामदेव को ठग कहा था।
साथ ही यह दिग्विजय ने यह भी कहा था कि बालकृष्ण, बाबा रामदेव के सहयोगी हैं और उनके सभी राज जानते हैं इसलिए सीबीआई से बचने के लिए बाबा उनकी हत्या करवा सकते हैं।
इसी मामले के संबंध में दिग्विजय को इसी साल 2 अगस्त को ही कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन वो नहीं हुए। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायधीश नीरज कुमार ने जमानती वारंट जारी किया था जिसके बाद दिग्विज अदालत के समक्ष उपस्थित हुए।












Click it and Unblock the Notifications